April 22, 2026 9:05 am

प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस (मुम्बई) रेलसेवा को देशनोक स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस ( मुम्बई ) रेलसेवा को देशनोक स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस ( मुम्बई ) रेलसेवा को देशनोक स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना…..

बीकानेर, @MaruSangram। यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस( मुम्बई) – बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस( मुम्बई) सुपरफास्ट साप्ताहिक नई रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी द्वारा दिनांक 22.05.2025 को बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस ( मुम्बई ) उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को देशनोक स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर बान्द्रा टर्मिनस ( मुम्बई ) के लिए रवाना किया जायेगा।

गाड़ी संख्या 04707, बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस ( मुम्बई ) उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.05.2025 गुुरूवार को 10.30 बजे देशनोक से रवाना होकर 11.15 बजे बीकानेर स्टेशन पहुचेगी तथा बीकानेर स्टेशन से 12.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शुक्रवार को 12.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस (मुम्बई ) पहुंचेगी।

उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मेडतारोड, जोेधपुर, पाली मारवाड, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर , महेसाना, साबरमती, नडियाद, आणंद जं., वडोदरा, भरूच , सूरत , वापी व बोरीवली स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

इस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 16 थर्ड एसी इकोनोमी व 02 पॉवरकार सहित कुल 18 डिब्बे होगें।

Prime Minister Narendra Modi will flag off Bikaner-Bandra Terminus (Mumbai) train service from Deshnok station

Prime Minister Narendra Modi will flag off Bikaner-Bandra Terminus (Mumbai) train service from Deshnok station…..

Bikaner, @MaruSangram. For the convenience of passengers, Bandra Terminus (Mumbai) – Bikaner-Bandra Terminus (Mumbai) Superfast Weekly new train services are being operated.

According to Shashi Kiran, Chief Public Relations Officer of North Western Railway, on 22.05.2025, Prime Minister Narendra Modi will flag off the Bikaner-Bandra Terminus (Mumbai) Inauguration Special train from Deshnok station to Bandra Terminus (Mumbai).

Train number 04707, Bikaner-Bandra Terminus (Mumbai) Inauguration Special train service will depart from Deshnok on Thursday, 22.05.2025 at 10.30 am and reach Bikaner station at 11.15 am and depart from Bikaner station at 12.35 pm and reach Bandra Terminus (Mumbai) on the next day Friday at 12.00 pm.

The inaugural special train service will halt at Nokha, Nagaur, Medta Road, Jodhpur, Pali Marwar, Marwar Jn., Falna, Abu Road, Palanpur, Mahesana, Sabarmati, Nadiad, Anand Jn., Vadodara, Bharuch, Surat, Vapi and Borivali stations en route.

This inaugural special train service will have a total of 18 coaches including 16 Third AC Economy and 02 Power Cars.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts