June 24, 2026 4:59 am

बीकानेर आए पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी, पुष्करणा के निधन पर जताई संवेदना….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर आए पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी, पुष्करणा के निधन पर जताई संवेदना

बीकानेर आए पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी, पुष्करणा के निधन पर जताई संवेदना….

बीकानेर, @MaruSangram। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा मंगलवार को बीकानेर के दौरे पर रहे।

कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि उन्होंने युवा कार्यकर्ता राकेश उपाध्याय के असामयिक निधन पर उनके जस्सूसर गेट के बाहर स्थित उनके आवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि राकेश पुष्करणा ने अल्प आयु में कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचने में सकारात्मक सहयोग दिया। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

शर्मा ने मोहता चौक में गोसेवक मनोज सेवग मन्नू भाईजी के घर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार हरीश बी. शर्मा तथा नारायण उपाध्याय की माता जी के निधन पर दोनों पत्रकारों के आवास पहुंचकर संवेदना जताई।

इस दौरान जयपुर से रामचंद्र यादव, मुकेश रामावत, गौरव व्यास, सरजीत सिंह, राहुल व्यास, पुखराज स्वामी, अनिल पुरोहित, रवि कलवानी, रामचंद्र यादव साथ रहे।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts