June 23, 2026 10:25 pm

नागौरी लोहार समाज बीकानेर का 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 नवंबर 2024 को होगा….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

सामुहिक विवाह सम्मेलन

नागौरी लोहार समाज बीकानेर का 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 नवंबर 2024 को होगा….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर लोहार कॉलोनी भवन में नागौरी लोहार समाज की एक आम मीटिंग हुई जिसमें सर्व सम्मति से नागौरी लोहार समाज बीकानेर का 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 नवंबर 2024, इतवार को होना तय हुआ।

समाज के सीनियर मेंबर मुजफ्फर बाबूजी ने तारीख का ऐलान किया।

सामूहिक विवाह कमेटी के पुर्व कोषाध्यक्ष हाजी जाकिर नागौरी ने कहां सन 2000 से शुरू हुए सामुहिक विवाह सम्मेलन के सफर में आज तक 600 से अधिक जोड़े विवाह सूत्र बंधन में बंध चुके हैं।

इकरामुदीन लोहार ने बताया हर बार की तरह इस बार भी युवाओं ने शानदार आयोजन को सफलता पुर्वक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अग्रणीय रहकर इस काम को अंजाम देने का संकल्प लिया है और हर बार की तरह इस बार भी देश भर से बारातें आएंगी और बाहर से विवाह के लिए ज्यादा तादाद में लड़कियां भी आने की संभावना है।

मीटिंग के दौरान युवाओं के साथ इकबाल नागौरी ने मरहुम अब्दुल रहमान ठेकेदार,  हाजी इल्यास भोजावत, मोहम्मद हुसैन नागौरी, हाजी गुलाम मोहम्मद को याद भी किया गया।

नागौरी लोहार समाज बीकानेर की आम मीटिंग में अब्दुल जब्बार कालू, हाजी आरिफ काका, हाजी मोहम्मद अयूब, इकबाल नागोरी, हाजी फारुख पाली वाले, हाजी मोहम्मद यूनुस,हाजी जाकिर नागौरी, हाजी शेर मोहम्मद, युसूफ नागोरी नेताजी, हाजी कलाकार, हाजी मोहम्मद रफीक, इकरामुद्दीन लोहार,मास्टर मोहम्मद इकबाल, अमीन भोजावत, मुस्तकीम कलाकार, सलीम नागौरी, नासिर खाटू वाला, युसूफ खाती,इमरान इंजीनियर, चांद इन्नाणा, मोहम्मद शहजाद, सलमान खान, कुर्बान लोहार, अब्दुल रशीद, बबलू पालना, रियाज खान, मन्नू चौहान, मजीद पालीवाल, अन्नू काका, इमरान पहलवान, आसिफ नागौरी, हारुन गौडवाला आदि सेंकड़ों की तादाद में समाज बुजुर्ग व युवा उपस्थित हुए।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts