April 25, 2026 7:50 am

भारत के अन्य राज्यों से बीकानेर पहुंचे किन्नर योगी, ‘ध्यान से मतदान’ का देंगे संदेश…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

भारत के अन्य राज्यों से बीकानेर पहुंचे किन्नर योगी, ‘ध्यान से मतदान’ का देंगे संदेश

भारत के अन्य राज्यों से बीकानेर पहुंचे किन्नर योगी, ‘ध्यान से मतदान’ का देंगे संदेश…..

बीकानेर, @MaruSangram। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव-2024 में बदलती मनोदशा के कारण कई मतदाता माहौल के वशीभूत होकर अपना मतदान कर देते हैं जिसके कारण अनजाने ही वो अपने मत का गलत इस्तेमाल कर जाते हैं।

इसी कड़ी में नवीन मेघवाल तथा समत्वम् ट्रस्ट के तत्वावधान में राजस्थान मेें अपनी तरह के अनूठे और पहली बार हो रहे कार्यक्रम ‘ध्यान से मतदान’ की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है।

‘ध्यान से मतदान’ कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को सजगता और विवेक के साथ मत करने के आह्वान के लिए भारत के अन्य राज्यों से किन्नर योग शिक्षक शनिवार को बीकानेर के होटल ढोलामारु पहुंचे। उनका टीम नवीन दा हीलर व समत्वम् ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु नवीन दा हीलर की मौजूदगी में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समत्वम् के प्रधान ट्रस्टी पुनीत शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु नवीन द हीलर से प्रशिक्षण लेकर ये किन्नर योगी योग क्लासेज के माध्यम से किन्नरों को योग सीखा रहे हैं और अब बीकानेर में भी मतदाताओं-किन्नरों को ध्यान से मतदान का संदेश देने के लिए आए हैं।

ये किन्नर योगी उनके जीवन मेें परिवर्तन कैसे आया है उस ज्ञान को अपने किन्नर समाज के साथ-साथ स्थानीय कोचिंग संस्थान, मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ साझा करने और विशेषत: नए मतदाताओं को ध्यानपूर्वक मत करने के लिए प्रेरित करेंगे। बीकानेर ही नहीं बल्कि राजस्थान में यह अलग तरह का कार्यक्रम होगा। अपनी तरह का पहला और अनूठा कार्यक्रम होगा।

ट्रस्टी पुनीत शर्मा ने यह भी बताया कि किन्नर योगी पूजा के सानिध्य में बीकानेर पहुंचने वाले किन्नर योग शिक्षक शशि, माही, रोशनी, अंकिता, काव्या, प्रांजल मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी किन्नर योगी ने बीते दो वर्ष के अनुभव भी साझा किए।

Kinnar Yogis reached Bikaner from other states of India, will give the message of ‘Voting with care’

Kinnar Yogis reached Bikaner from other states of India, will give the message of ‘Voting with care’…..

Bikaner, @MaruSangram. Due to the changing mood in the great festival of democracy, Lok Sabha elections-2024, many voters cast their votes under the influence of the atmosphere, due to which they unknowingly misuse their vote.

In this episode, preparations are being done on a war footing for the unique and first-of-its-kind program ‘Voting with care’ in Rajasthan under the aegis of Naveen Meghwal and Samtvam Trust.

Under the ‘Voting with care’ program, Kinnar Yoga teachers from other states of India reached Bikaner’s Hotel Dholamaru on Saturday to call upon the voters to vote with alertness and discretion. They were welcomed by Team Naveen Da Healer and Samtvam Trust with garlands in the presence of International Yoga Guru Naveen Da Healer.

Samtvam’s head trustee Puneet Sharma said that after taking training from international yoga guru Naveen the Healer, these transgender yogis are teaching yoga to transgenders through yoga classes and now they have come to Bikaner to give the message of voting carefully to voters-transgenders.

These transgender yogis will share the knowledge of how their lives have changed with their transgender community as well as local coaching institutes, medical students and will especially inspire new voters to vote carefully. This will be a different kind of program not only in Bikaner but in Rajasthan. It will be the first and unique program of its kind.

Trustee Puneet Sharma also said that transgender yoga teachers Shashi, Mahi, Roshni, Ankita, Kavya, Pranjal, who reached Bikaner under the guidance of transgender yogi Pooja, were present.

On this occasion, all transgender yogis also shared their experiences of the last two years.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts