June 23, 2026 5:14 pm

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने सुरजपुरा में किया चुनावी जनसंपर्क….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

लोकसभा चुनाव

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने सुरजपुरा में किया चुनावी जनसंपर्क….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे अर्जुनराम मेघवाल ने सुरजपुरा में जनसंपर्क किया।

वहीं शहरी क्षेत्र में अनेक समाजों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। जहां रथखाना कॉलोनी, कांता खतूरिया कॉलोनी, सारस्वत हॉस्टल,खत्री मोदी समाज,विनोद बस्ती, क्षत्रिय समाज की बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का सभी समाजों की ओर से अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने हर समाज व तबके के उत्थान के लिये अभूतपूर्व काम किये है।

इतना ही नहीं भारत ने पिछले दस वर्षों में आर्थिक जगत में बुलन्दियों को छुआ है। मोदी सरकार ने देश से आंतकवाद का सफाया कर दिया है।

उन्होंने सबका साथ सबका विकास की नीति से समाज में सभी वर्गों के उत्थान में हुए कार्यों को गिनाते हुए फिर से एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान सरजूदास जी महाराज, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, दिलीप पुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पंकज गहलोत, प्रदीप बत्रा, प्रेम कुमार, हंसराज, किशोर, अशोक, प्रवीण खत्री, हरीश, पन्नालाल तिवाड़ी, रमेश, आत्मप्रकाश, विक्रम, अशोक कुमार, हेतराम, टीकूराम, रामरतन कूकणा, रामलाल, सुरजाराम, रामजी सिद्व, रामेश्वर जाट, भीमसेन शर्मा, पवनदान, राजा ओझा, राम अरोड़ा, प्रेमरतन बजाज, पार्षद पुनीत शर्मा, प्रेम किशोर, श्याम मोदी, पूनम मोदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान झूलेलाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सैनिकों से किया संवाद
उधर मोहता भवन स्थित मुख्य कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज पूर्व सैनिकों से संवाद किया।

कर्नल हेमसिंह की अगुवाई में हुए इस आयोजन में मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना का आधुनिकीकरण कर देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है।

पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ भी सरकार ने बहुत काम किये और आगे भी करती रहेगी। मेघवाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों की कॉलोनी बनाने की मांग जल्द पूरी होगी।

इस अवसर पर कर्नल राजेन्द्र सिंह, कैप्टन प्रभूसिंह, सुबेदार मेजर गोविन्द सिंह भाटी आदि मौजूद रहे। संवाद कार्यक्रम में शहीद सत्यवीर की पत्नि का शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts