April 15, 2026 5:03 pm

श्रीडूंगरगढ़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना, तीन बच्चों व एक युवक की मौत, आठ पीबीएम में….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

श्रीडूंगरगढ़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना, तीन बच्चों व एक युवक की मौत, आठ पीबीएम में…..

श्रीडूंगरगढ़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना।

तीन बच्चों व एक युवक की मौत, आठ पीबीएम में,

बीकानेर, @MaruSangram।‌ श्रीडूंगरगढ़ के पास सरदारशहर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना से हाहाकार मच गया। घटना शुक्रवार रात 9 बजे बाद की है।

पुलिस के अनुसार सरदारशहर थाना क्षेत्र के आसलसर-आडसर मार्ग पर एक स्विफ्ट कार का एक्सीडेंट हुआ। कार में दो महिलाओं, नौ बच्चों व एक युवक सहित कुल बारह लोग सवार थे। जिनमें से तीन बच्चों व एक युवक की मौत हो चुकी है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई के अनुसार दुर्घटना आडसर से निकलते ही सरदारशहर की सीमा के अंदर हुई। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे।

दुर्घटनाग्रस्त लोगों को पहले श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं नौ घायलों को पीबीएम रेफर कर दिया।

पीबीएम में दौराने इलाज गोपीराम की भी मौत हो गई। वहीं ख़बर लिखने तक दो महिलाओं व पांच बच्चों का इलाज चल रहा था। इनमें से तीन बच्चे अधिक गंभीर बताए जा रहे हैं।

थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के अनुसार मृतक गोपीराम सरदारशहर के भादासर का रहने वाला है। उसकी तीन बहनों की शादी श्रीडूंगरगढ़ के सुरजनसर व बीरमसर में हो रखी है। गोपीराम बहनों व उनकी संतानों को विवाह समारोह के लिए भादासर लेकर जा रहा था। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पीबीएम में उपचार हेतु 28 वर्षीय गोपी, 28 वर्षीय संतोष, 30 वर्षीय विमला सहित कृष्णा, निशा, अनिता, तमन्ना, प्रदीप व एक अन्य को लाया गया। वहीं मृतक बच्चों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

बता दें कि कार को ट्रक ने टक्कर मारी अथवा वह ट्रेक्टर में जाकर घुसी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सरदारशहर पुलिस के डीओ हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने कहा कि उजड़ जगह थी, हमें नहीं पता कि किसने टक्कर मारी। उन्होंने मृतक बच्चों के नाम की जानकारी भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से लेने की बात कही।

-असहाय सेवा संस्थान ने संभाला सेवा का जिम्मा, एसपी व कलेक्टर भी पहुंचे पीबीएम।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts