
राजस्थानी भाषा अकादमी पुरस्कारों के आवेदनों की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2 पुरस्कारों के नियमों में आंशिक संशोधन….
बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के तहत अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सभी पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 है, इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने बताया कि साहित्यकारों के व्यापक हित को देखते हुए अकादमी के उक्त तीन वर्षों के पुरस्कारों के तहत जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार तथा रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार के पूर्व में जारी आवेदन नियमों में आंशिक संशोधन किया गया है।
अब जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार में डिमाई साईज की कम से कम 32 पृष्ठों की पुस्तक तथा रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार हेतु भी डिमाई साईज की कम से कम 32 पृष्ठों की पत्रिका स्वीकार की जाएगी।
इसके साथ ही सभी पुरस्कारों के नियमों व प्रपत्रों की जानकारी अकादमी की वेबसाइट https://artandculture.rajasthan.gov.in/rbssa तथा अकादमी फेसबुक Rajasthani Bhasha Sahitya से व अकादमी कार्यालय से भी कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है।
Last date of applications for Rajasthani Language Academy Awards is 29 September, partial amendment in the rules of 2 awards….
Bikaner, @MaruSangram. Rajasthani Academy of Language, Literature and Culture, Bikaner has invited applications for various awards of the Academy for the financial years 2019-20, 2020-21 and 2021-22.
The last date for application for all awards is 29 September 2023, applications received after this date will not be accepted under any circumstances.
Academy President Shivraj Chhangani said that in view of the widespread interest of litterateurs, a partial amendment has been made to the previously issued application rules for Jawaharlal Nehru Rajasthani Children’s Literature Award and Rawat Saraswat Literary Journalism Award under the awards of the Academy for the above three years.
Now a book of at least 32 pages of dimension will be accepted for the Jawaharlal Nehru Rajasthani Children’s Literature Award and a magazine of at least 32 pages of dimension will be accepted for the Rawat Saraswat Literary Journalism Award.
Along with this, information about the rules and forms of all the awards can be obtained from the Academy’s website https://artandculture.rajasthan.gov.in/rbssa and Academy Facebook Rajasthani Bhasha Sahitya and also from the Academy office during office hours.
Author: Sarjit Singh







