April 22, 2026 4:29 am

बीकानेर में फिर मची खलबली: आरके उपाध्याय का पत्र आया सामने, कहा मैंने नहीं की शिकायत, पढ़ें पुरी खबर….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में फिर मची खलबली: आरके उपाध्याय का पत्र आया सामने, कहा मैंने नहीं की शिकायत, पढ़ें पुरी खबर….

बीकानेर, @MaruSangram। PRO हरि शंकर स्थानांतरण मामले में एक और ट्विस्ट आया है। अब आरके उपाध्याय नाम के व्यक्ति का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि मैंने PRO के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।

पुरानी लाइन गंगाशहर में रहना बताने वाले उपाध्याय ने कहा कि वह कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। उनके नाम से भेजे गए छद्म पत्र से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इससे उन्हें दुख हुआ। इस पत्र में लिखा गया है कि वे PRO हरि शंकर को जानता तक नहीं और कुछ पूर्व की गई शिकायत में इसका कोई योगदान नहीं है।

निर्वाचन विभाग को इस पत्र में उपाध्याय ने पूर्व के पत्र के माध्यम से की गई कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आरके उपाध्याय का एक पत्र काफी चर्चा में रहा।

इसमें PRO पर सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा का प्रचार करने का आरोप लगाया था। इस पर काफी बवाल मचा। विप्र समाज के विभिन्न सगठनों ने इसका विरोध किया।

Panic again in Bikaner: RK Upadhyay’s letter surfaced, said I did not complain, read full news…

Bikaner, @MaruSangram. Another twist has come in the PRO Hari Shankar transfer case. Now a letter from a person named RK Upadhyay has gone viral on social media, in which it is written that I did not make any complaint against the PRO.

Upadhyay, who said that he lives in old line Gangashahr, said that he is a true soldier of Congress. The fake letter sent in his name is bringing disgrace to the party. This made him sad. It is written in this letter that he does not even know PRO Hari Shankar and he has no contribution in the complaint made earlier.

In this letter to the Election Department, Upadhyay has demanded to cancel the action taken through the earlier letter. It is noteworthy that a letter of RK Upadhyay was much discussed recently.

In this, the PRO was accused of promoting CM’s OSD Lokesh Sharma. There was a lot of uproar over this. Various organizations of Vipra Samaj opposed it.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts