April 22, 2026 5:59 am

सितंबर के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा, जो जीत सकेगा उसी को टिकट मिलेगा…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सितंबर के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा, जो जीत सकेगा उसी को टिकट मिलेगा…..

दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बैठक थी, जिसमें यह एलान

दिल्ली/जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान कांग्रेस की एक बैठक आज दिल्ली में खत्म हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित राजस्थान कांग्रेस के करीब 27 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंथन किया गया। साथ ही चुनाव की तैयारियों और उसे जीतने के लिए एक रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर आलाकमान की रणनीतियों का फौरी तौर पर खुलासा किया।

उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। कहा, सितंबर के पहले हफ्ते में प्रत्याशियों का एलान होगा। और जो प्रत्याशी जीत सकेगा टिकट उसी को दिया जाएगा।

दिल्ली बैठक में शामिल हुए दिग्गज नेता
दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा समेत तमाम राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

सात जुलाई से शुरू होगी चुनाव कैंपेनिंग
कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में सात जुलाई से ही चुनाव कैंपेनिंग शुरू कर दी जाएगी। आगामी दिनों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम नेता राजस्थान में चुनाव कैंपेन करने आएंगे।

बैठक में सचिन पायलट और अशोक गहलोत समेत तमाम नेता बैठक में जुड़े। राजस्थान के 29 लीडर दिल्ली पहुंचे।

The names of the candidates will be announced in the first week of September, the one who wins will get the ticket.

There was a meeting of veteran leaders of Rajasthan Congress in Delhi, in which this announcement was made.

Delhi/Jaipur, @MaruSangram. A meeting of Rajasthan Congress ended in Delhi today. About 27 leaders of Rajasthan Congress including Congress President Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi took part in this meeting. In this meeting, brainstorming was done for the upcoming Rajasthan assembly elections. Along with this, a strategy was prepared for the preparations for the election and to win it. After the meeting, Congress General Secretary KC Venugopal gave a press conference and immediately disclosed the strategies of the high command.

He gave a message to the leaders and workers of Rajasthan Congress to be ready for the elections. Said, the candidates will be announced in the first week of September. And the ticket will be given to the candidate who can win.

Veteran leaders attended the Delhi meeting
In the meeting held at the Delhi AICC headquarters, important decisions regarding the Rajasthan Assembly elections were taken in the presence of all prominent Rajasthan Congress leaders including Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, KC Venugopal, Ashok Gehlot, Sukhjinder Singh Randhawa and Govind Singh Dotasara.

Election campaigning will start from July 7
Congress Organization General Secretary Venugopal made it clear that election campaigning will be started in Rajasthan from July 7 itself. In the coming days, all Congress leaders including Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Mallikarjun Kharge will come to Rajasthan for election campaign.

All the leaders including Sachin Pilot and Ashok Gehlot attended the meeting. 29 leaders of Rajasthan reached Delhi.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts