June 21, 2026 3:30 am

बीकानेर: नाबालिग बालिका को भगाने वाली टीचर को पोक्सो एक्ट में न्यायिक हिरासत में भेजा, पढ़े पूरी खबर….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर: नाबालिग बालिका को भगाने वाली टीचर को पोक्सो एक्ट में न्यायिक हिरासत में भेजा, पढ़े पूरी खबर….

बीकानेर, @MaruSangram। श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग लड़की को साथ ले जाने वाली टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला बना है। टीचर को आज पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत देते हुए जेल भेज दिया गया।

टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। स्कूल से जिस लड़की को लेकर टीचर गई थी, वो साढ़े सत्रह साल की थी। ऐसे में वीडियो में उसकी ओर से दिए गए बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता की अनुमति के बिना ले जाने के कारण टीचर पर मामला दर्ज हुआ है। टीचर का आज ही मेडिकल भी करवाया गया।

नाबालिग छात्रा की और से पैरवी एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने की। सोनी ने मीडिया को बताया कि न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में बीकानेर जेल भेजा है। न्यायालय ने 15 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। अब टीचर की ओर से भी जमानत के लिए याचिका लगाई जा सकती है।

चैन्नई से पकड़ा था दोनों को
टीचर और उसकी नाबालिग स्टूडेंट को पुलिस ने चैन्नई से दबोचा था। में बीकानेर लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। टीचर और स्टूडेंट दोनों का मेडिकल मुआयना करवाया गया।

टीचर को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के आदेश हुए। अब उसे बीकानेर जेल भेजा गया है।

Bikaner: The teacher who abducted a minor girl was sent to judicial custody under the POCSO Act, read the full news.

Bikaner, @MaruSangram. In Sridungargarh, a case has been registered under the POCSO Act against the teacher who took the minor girl along. The teacher was presented in the POCSO court today, from where he was sent to jail after being given judicial custody.

A case was registered against the teacher under the POCSO Act. The girl whom the teacher took from school was seventeen and a half years old. In such a situation, the statements given by him in the video are not being taken seriously. A case has been registered against the teacher for taking the minor girl without the permission of her parents. The teacher’s medical was also done today itself.

Advocate Mohanlal Soni appeared on behalf of the minor student. Soni told the media that the court has sent the accused to Bikaner jail in judicial custody. The court has ordered to be sent to judicial custody for 15 days. Now a petition for bail can also be filed on behalf of the teacher.

Caught both from Chennai
The teacher and her minor student were arrested by the police from Chennai. I was brought to Bikaner and interrogated. After this the teacher was arrested. Medical examination of both the teacher and the student was done.

The teacher was produced in the POCSO court, from where judicial custody was ordered. Now he has been sent to Bikaner Jail.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts