
बड़ी अपडेट: दो ओर सर्वे में पिछड़े डॉ. कल्ला, 67 प्रतिशत लोग चाहें कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा में लोकेश शर्मा ही आए….
बीकानेर, @MaruSangram। कांग्रेस के बैनर तले बीकानेर से नौ बार चुनाव लड़ चुके 74 वर्षीय नेता डॉ. बी.डी. कल्ला दो और सर्वे में पिछड़ गए हैं।
सूत्रों की मानें तो पार्टी स्तर पर करवाए गए कई दौर के सर्वे के बाद अब ऑनलाइन वोटिंग में पिछड़ना कल्ला के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
चौकाने वाली बात यह है कि इन दोनों सर्वे में वोट देने वालों ने लोकेश शर्मा को पहली पसंद माना है। एक ट्वीटर हैंडल पर हुए सर्वे में तो कल्ला मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा से मीलों पीछे रह गए हैं। इस सर्वे में कल्ला को सिर्फ 33 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। वहीं लगभग 67 प्रतिशत लोगों के लिए विधायक के तौर पर लोकेश शर्मा पहली पसंद बनकर उभरे हैं।
दरअसल बीकानेर के सोशल मीडिया के दो अलग-अलग प्लेटफार्म पर इन दिनों हुए दो सर्वे चर्चा में हैं। पहला, फेसबुक पेज बीकानेरी रंगत का है। इसमें पेज के संचालक ने चार संभावित उम्मीदवारों के बीच सर्वे करवाया। इसमें लोकेश शर्मा आगे रहे। वहीं राजस्थानी काका नाम के एक ट्वीटर हैंडल ने तो डॉ. कल्ला की सर्वग्राह्यता पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगा दिया। ऐसा लगता भी है कि डॉ. कल्ला के भी कहीं-ना-कहीं इसका भान हो गया है। तभी तो वे मीडिया के सामने खुद को जवान साबित कर रहे हैं। वैसे डॉ. कल्ला के बंगला खाली करने से उपजा विवाद अब तक शांत नहीं हुआ था कि लोकेश शर्मा को सरकारी नौकरी छोड़ने की सलाह देना भी राजनैतिक गलियारों में हास्यास्पद सा लग रहा है।
राष्ट्रीय स्तर के अखबारों में इस बयान की फजीहत हुई है और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसका जमकर मजाक बनाया। इस सर्वे से ऐसा लग रहा है, जैसे युवाओं ने कल्ला को पूर्णतया नकार दिया है और युवा बदलाव चाहते हैं। वैसे भी पिछले साढ़े चार वर्षों में कल्ला का कार्यकाल कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाया, ऐसे में युवाओं की नाराजगी भी जायज है। यही कारण है कि शहर के युवा ऐसे सर्वे के माध्यम से अपनी मंशा जाहिर करते हुए बदलाव की मांग कर रहे हैं।


Big update: Dr. Kalla is backward in two more surveys, 67 percent people want Lokesh Sharma to come in Bikaner West Assembly….
Bikaner, @MaruSangram. 74-year-old leader Dr. B.D. Kalla has lagged behind in two more surveys.
If sources are to be believed, after several rounds of surveys conducted at the party level, now lagging behind in online voting can prove to be harmful for Kalla.
The surprising thing is that in both these surveys, the voters have considered Lokesh Sharma as their first choice. In a survey conducted on a Twitter handle, Kalla is miles behind Chief Minister’s OSD Lokesh Sharma. In this survey, Kalla has got the support of only 33 percent people. On the other hand, Lokesh Sharma has emerged as the first choice as an MLA for about 67 percent people.
In fact, two surveys conducted these days on two different platforms of Bikaner’s social media are in discussion. First, the Facebook page of Bikaneri Rangat. In this, the operator of the page conducted a survey among four potential candidates. Lokesh Sharma was ahead in this. On the other hand, a Twitter handle named Rajasthani Kaka put a big question mark on the universality of Dr. Kalla. It also seems that Dr. Kalla has also become aware of this somewhere or the other. That’s why they are proving themselves young in front of the media. By the way, the controversy arising out of the eviction of Dr. Kalla’s bungalow had not subsided so far that even advising Lokesh Sharma to leave the government job seems ridiculous in political circles.
This statement has been criticized in national level newspapers and people made fun of it on social media as well. From this survey, it seems as if the youth have completely rejected Kalla and the youth want change. Anyway, in the last four and a half years, Kalla’s tenure could not leave any impact, in such a situation, the displeasure of the youth is also justified. This is the reason why the youth of the city are demanding change by expressing their intention through such surveys.
Author: Sarjit Singh







