
डोटासरा बोले- इंसान की कीमत अपनी जगह से होती है: कहा- मिनट-मिनट में पार्टी और पाला बदलने वालों को जनता स्वीकार नहीं करती…..
जयपुर, @MaruSangram। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी और खेमा बदलने वाले नेताओं पर तंज कसकर सियासी चर्चाएं छेड़ दी है। डोटासरा ने पार्टी और खेमा बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा- इंसान की कीमत अपनी जगह पर रहने से होती है। मिनट-मिनट में पार्टी और पाला बदलने वालों को जनता स्वीकार नहीं करती। जो जनता के बीच रहे। उनके काम करे। उनके सुख-दुख में खड़ा रहे, जतना उसे आशीर्वाद देती है।
डोटासरा ने राजस्थानी में कहा- इंसान की कीमत ठीडै रीयां हूवै। इसका मतलब है इंसान की कीमत अपनी जगह पर रहने, स्टैंड पर कायम रहने से ही होती है। डोटासरा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा विरोधी खेमे की तरफ माना जा रहा है।
खंडेला में गहलोत की सभा में बयान दिया, फिर ट्वीट किया
डोटासरा ने कल खंडेला में सीएम अशोक गहलोत की मौजूदगी वाली सभा में राजस्थानी में भाषण देते हुए खेमा बदलने वाले नेताओं को निशाने पर लिया।
गहलोत की मौजूदगी वाली सभा में इस तरह के बयान का सीधा मतलब विरोधियों पर निशाना माना जा रहा है। डोटासरा ने इस बयान को ट्वीट भी किया। डोटासरा का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कांग्रेस के भीतर खींचतान की चर्चाएं तेज हो रही हैं।
सचिन पायलट की नई पार्टी बनाने की चर्चाओं को कांग्रेस संगठन महासचिव से लेकर बड़े नेता तक इनकार करते हुए अफवाह बता चुके हैं।
गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थानी में ट्वीट भी किया।
कांग्रेस से बागी होकर जीतने वाले निर्दलीय खंडेला की तारीफ, दूसरों को नसीहत
गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस से बागी होकर खंडेला से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले महादेव सिंह खंडेला की जमकर तारीफ की। डोटासरा ने खंडेला के स्टैंड की तारीफ करते हुए कहा- वे जगह पर रहे इसलिए इलाके का विकास हो रहा है। वे लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं। उसी मंच पर डोटासरा ने पार्टी और खेमा बदलने वालों को नसीहत देकर चर्चाएं छेड़ दीं। कांग्रेस के हलकों में इस बयान की इसलिए भी चर्चा है कि डोटासरा जिस नेता की तारीफ कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ा। दूसरी तरफ वे खेमा और पार्टी बदलने वालों पर तंज कस रहे थे।
सुभाष महरिया हाल ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए हैं
डोटासरा का निशाना सुभाष महरिया की तरफ भी था। सुभाष महरिया हाल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए हैं।
महरिया को बीजेपी डोटासरा के सामने विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार बना सकती है। महरिया पहले बीजेपी में थे। 2015 में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद हाल ही उनकी बीजेपी में वापसी हुई है।
कांग्रेस में कई नेताओं के दल बदल की चर्चाओं के बीच डोटासरा का बयान के मायने
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं के पार्टी बदलने की चर्चाएं चल रही हैं। इलाके वार ऐसे कई नेता हैं जिनके पाला बदलने की चर्चाएं चलती रहती हैं। ऐसे में डोटासरा के पार्टी और पाला बदलने वालों पर तंज कसकर पार्टी में नए सिरे से चर्चाएं छेड़ दी हैं।
कैबिनेट बैठक में किस बात पर भिड़े मंत्री:ब्यूरोक्रेसी की मुखिया के एक्सटेंशन को रेड सिग्नल, छात्र नेता का सुपर फास्ट प्रमोशन
सत्ताधारी पार्टी में नेता और मंत्री साथ बैठें और मतभेद न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में जयपुर के माइनॉरिटी हॉस्टल की जमीन का जिक्र आते ही राजधानी वाले मंत्री बरस पड़े।
मारवाड़ से आने वाले महकमे के मंत्री ने जयपुर में माइनॉरिटी हॉस्टल की जमीन की दिक्कत का जिक्र किया।
Dotasara said – The value of a human being depends on his place: Said – People do not accept those who change party and party every minute…..
Jaipur, @MaruSangram. Congress State President Govind Singh Dotasara has started political discussions by taunting the leaders who changed the party and camp. Targeting the leaders who changed the party and camp, Dotasara said – the value of a human being is due to staying in his place. People do not accept those who change party and side every minute. Those who remain among the public. Do their work Standing in their happiness and sorrow, Jatana blesses him.
Dotasara said in Rajasthani – The value of a human being is always the same. This means that the value of a human being is due to staying in his place, standing on the stand. Dotasara did not name anyone, but his reference is believed to be towards the opposing camp.
Gave a statement in Gehlot’s meeting in Khandela, then tweeted
Dotasara while giving a speech in Rajasthani in the presence of CM Ashok Gehlot in Khandela yesterday targeted the leaders who changed the camp.
In the meeting where Gehlot was present, such a statement is being considered as a direct target on the opponents. Dotasara also tweeted this statement. This statement of Dotasara has come at a time when discussions of tussle within the Congress are intensifying.
From the general secretary of the Congress organization to the big leader, the discussions of Sachin Pilot’s formation of a new party have been denied as rumours.
Govind Singh Dotasara also tweeted in Rajasthani.
Independent Khandela, who won by rebelling from Congress, praised, advice to others
Govind Singh Dotasara praised Mahadev Singh Khandela, who rebelled from Congress and won the independent election from Khandela. Praising Khandela’s stand, Dotasara said – he stayed in place, so the area is developing. They are constantly in touch with the public. On the same platform, Dotasara started discussions by giving advice to those who changed the party and camp. This statement is also discussed in Congress circles because the leader whom Dotasara was praising.
He contested the election as a rebel from the Congress. On the other hand, he was taunting those who changed camps and parties.
Subhash Maharia has recently left Congress and joined BJP.
Dotasara’s target was also towards Subhash Mahariya. Subhash Maharia has recently left Congress and joined BJP.
BJP can make Mahariya a candidate in the assembly elections in front of Dotasara. Mahariya was earlier in BJP. Left BJP in 2015 and went to Congress. After this, he has recently returned to BJP.
The meaning of Dotasara’s statement amid discussions of defection of many leaders in Congress
Before the assembly elections, there are talks of many Congress leaders changing the party. Area-wise, there are many leaders whose discussions about changing sides keep on going on. In such a situation, by taunting Dotasara’s party and those who changed sides, the discussions have been renewed in the party.
Ministers clashed on what in cabinet meeting: red signal for extension of head of bureaucracy, super fast promotion of student leader
Leaders and ministers in the ruling party sit together and there is no difference, it cannot happen. Recently, in the cabinet meeting, as soon as the land of minority hostel of Jaipur was mentioned, the ministers of the capital started raining.
The minister of the department coming from Marwar mentioned about the land problem of minority hostel in Jaipur.
Author: Sarjit Singh







