April 19, 2026 5:44 pm

बेटा नहीं होने पर बेटी को मारकर नदी में फेंका: नशे में पत्नी को देता था वारिस नहीं होने का उलाहना, आरोपी पिता गिरफ्तार…..

Jitu Kumar

Jitu Kumar

बेटा नहीं होने पर बेटी को मारकर नदी में फेंका: नशे में पत्नी को देता था वारिस नहीं होने का उलाहना, आरोपी पिता गिरफ्तार…..

डूंगरपुर, @MaruSangram। तीन बेटियां होने और बेटा नहीं होने पर एक कलयुगी पिता ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को मारकर नदी में फेंक दिया। आरोपी बेटा नहीं होने पर रोजाना अपनी पत्नी का उलाहना देता था और मारपीट भी करता था। पुलिस ने डेढ़ साल की मासूम का शव नदी से बरामद कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना इलाके का है।

थानाधिकारी हजारीलाल ने बताया कि बच्ची की मां सीता ने थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले लिखी बड़ी निवासी नरेश के साथ हुई थी। उसके 3 बेटियां सरस्वती (5), जमुना (4) और कृष्णा (1.5) है। बेटा नहीं होने पर उसका पति रोजाना उसको उलाहना देता था कि तुमने मुझे वारिस नहीं दिया है। तीन बेटियां पैदा कर दी है। साथ ही शराब के नशे में मारपीट भी करता है।

सीता ने बताया कि 28 मार्च की सुबह वह खेत पर गेहूं निकालने गई थी। इस दौरान उसकी तीनों बेटियां और पति नरेश घर पर थे। जब शाम को वह घर लौटी तो पति और छोटी बेटी कृष्णा घर पर नहीं थे। रात 8 बजे पति नरेश घर आया तो कृष्णा उसके साथ नहीं थी। इस पर उसने नरेश से पूछा कि कृष्णा कहां पर है। तो उसने कहा कि कृष्णा उसके दोस्त के यहां पर है। वह उसको सुबह लेकर आ जाएगा। अगले दिन 29 मार्च की सुबह उसने फिर बेटी के बारे में पूछा तो नरेश उसकी बात को टालता रहा। इसके बाद वह अपने पीहर भीलवा पंचेला चली गई और पिता को इसके बारे में जानकारी दी।

सीता ने बताया कि 30 मार्च को नरेश शराब के नशे में उसके पीहर आया। इस दौरान उसके पिता और भाइयों ने नरेश से कृष्णा के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि उसने कृष्णा को मारकर गांव की नदी में फेंक दिया है। इसके बाद नरेश वहां से चला गया। थानाधिकारी ने बताया कि सीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और नदी से कृष्णा के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता नरेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीमलवाड़ा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है।

For not having a son, she killed her daughter and threw her into the river: Drunken wife used to complain about not having an heir, accused father arrested…..

Dungarpur, @MaruSangram. Having three daughters and no son, a Kalyugi father killed his one and a half year old daughter and threw her into the river. The accused used to scold his wife daily for not having a son and also used to beat her. The police have recovered the body of one and a half year old innocent from the river and arrested the accused father. The case pertains to Dhambola police station area of ​​Dungarpur district.

Station Officer Hazarilal told that the girl’s mother Sita gave a report in the police station. She told that she was married 11 years back to Likhi Badi resident Naresh. He has 3 daughters Saraswati (5), Jamuna (4) and Krishna (1.5). Due to not having a son, her husband used to scold her daily that you have not given me an heir. Gave birth to three daughters. Along with this, he also fights under the influence of alcohol.

Sita told that on the morning of March 28, she had gone to the field to extract wheat. During this her three daughters and husband Naresh were at home. When she returned home in the evening, her husband and younger daughter Krishna were not at home. When husband Naresh came home at 8 pm, Krishna was not with him. On this he asked Naresh where is Krishna. So he said that Krishna is at his friend’s place. He will bring her in the morning. The next day, in the morning of March 29, when he again asked about the daughter, the king kept avoiding his words. After this she went to her Pihar Bhilwa Panchela and informed her father about it.

Sita told that on March 30, Naresh came to see her drunk. During this, when his father and brothers inquired about Krishna from Naresh, he said that he had killed Krishna and thrown him in the village river. After this the king left from there. The police officer said that on the report of Sita, the police registered a case and recovered Krishna’s body from the river. The police arrested the accused father Naresh from his house. The police handed over the dead body of the innocent to the relatives after getting the postmortem done at Simalwada Hospital. The accused father is being interrogated.

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts