August 18, 2026 3:32 pm

शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने रैन डांस और प्रतियोगिताओं का उठाया लुत्फ…..

बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह शिवम् रेजीडेंसी में आयोजित हुआ। पत्रकारों ने परिवार सहित पूल पार्टी, रैन डांस और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने रैन डांस और प्रतियोगिताओं का उठाया लुत्फ…..

शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, पत्रकारों ने रैन डांस और प्रतियोगिताओं का उठाया लुत्फ…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर प्रेस क्लब (बीपीसी) की ओर से वार्षिक पूल पार्टी समारोह का आयोजन नाल रोड स्थित डइया गांव के शिवम् रेजीडेंसी में किया गया।

समारोह में पत्रकारों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

बीपीसी अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि वार्षिक समारोह के दौरान पूल पार्टी के साथ कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पत्रकारों और उनके परिवारों की सहभागिता से कार्यक्रम में आपसी मेलजोल, संगठनात्मक एकजुटता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

समारोह में बीकानेर के रैन डांस फ्लोर पर पत्रकारों और उनके परिवारों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा बिंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और कपल डांस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने दिखाई प्रतिभा

  1. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कृष्णा कंवर ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर नंदा भादाणी तथा उषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  2. बिंदी प्रतियोगिता में उषा प्रथम और कृष्णा कंवर द्वितीय रहीं।
  3. कपल डांस प्रतियोगिता में पवन एवं सुनीता भोजक की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुशाल एवं कृष्णा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।
  4. बच्चों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मानवी ने प्रथम एवं हुम्मेद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सम्मान और आभार
शिवम् रेजीडेंसी के डायरेक्टर मानसिंह नरुका ने पत्रकारों का स्वागत किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन पर बीपीसी महासचिव विशाल स्वामी ने आभार व्यक्त किया, जबकि कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों का संचालन ज्ञान गोस्वामी, आरजे मयूर एवं श्रवण व्यास ने किया। पूरे आयोजन के दौरान पत्रकारों एवं उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts