
सैन समाज छात्रावास के लिए भूमि आवंटन: केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार
बीकानेर, @MaruSangram। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर में मुलाकात की और बीकानेर संभाग मुख्यालय पर सैन समाज छात्रावास के लिए भूमि आवंटित करने पर आभार जताया।
उन्होंने कहा कि छात्रावास बनने से समाज के युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को केश कला बोर्ड में प्राप्त सुझावों के बारे में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में बीकानेर में सैन समाज को छात्रावास के लिए 1700 वर्ग गज भूमि आरक्षित दर की 5% दर पर आवंटन करने का अनुमोदन किया गया। केश कला बोर्ड इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
Land allotment for Sain Samaj Hostel: Kesh Kala Board President expressed gratitude to Chief Minister Gehlot
Bikaner, @MaruSangram. Kesh Kala Board Chairman Mahendra Gehlot met Chief Minister Ashok Gehlot in Jaipur on Friday and expressed gratitude for allotting land for Sain Samaj Hostel at Bikaner division headquarters.
He said that the youth of the society would be benefited by the construction of the hostel. He informed the Chief Minister Mr. Gehlot about the suggestions received in the Kesh Kala Board.
It is noteworthy that in the meeting of the Council of Ministers held under the chairmanship of Chief Minister Shri Ashok Gehlot recently, it was approved to allot 1700 square yards of land for hostel to Sain Samaj in Bikaner at the rate of 5% of the reserved rate. Kesh Kala Board has been striving for this for a long time.
Author: Sarjit Singh







