June 23, 2026 4:46 am

सप्तम दीक्षांत समारोह: राजस्थानी एमए की छात्रा प्रीति राजपुरोहित को राज्यपाल ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

सप्तम दीक्षांत समारोह: राजस्थानी एमए की छात्रा प्रीति राजपुरोहित को राज्यपाल ने किया गोल्ड मेडल से सम्मानित….

बीकानेर, @Marusangram। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह दिनांक 26 फरवरी, 2023 को माननीय राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान में सुश्री प्रीति राजपुरोहित को कुलाधिपति व राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र द्वारा राजस्थानी विषय में सन 2020 के स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 70.22% सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने हेतु विश्वविद्यालय की टाॅप रहीं सुश्री राजपुरोहित को मंच से स्वर्ण पदक व डिग्री देकर सम्मानित किया गया।

मंच पर राज्यपाल के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. विनोद कुमार सिंह आयोजित रहे। ज्ञात रहें सुश्री राजपुरोहित श्री आशु सिंह जी राजपुरोहित की सुपुत्री व चूरू निवासी श्री इंद्र सिंह राजपुरोहित की पुत्रवधू है। विशेष उपलब्धि के लिए परिवार जनों सहित अनेकों मिलीं बधाईयां।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts