April 27, 2026 5:45 pm

बीकानेर में कर्नाटका बैंक की पहली ब्रांच का हुआ उद्धघाटन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में कर्नाटका बैंक की पहली ब्रांच का हुआ उद्धघाटन

बीकानेर में कर्नाटका बैंक की पहली ब्रांच का हुआ उद्धघाटन….

बीकानेर, @MaruSangram। रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में कर्नाटका बैंक शाखा का उद्धघाटन बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बैंक के जनरल मैनेजर रामास्वामी सुब्रमण्यम एवं क्षेत्रीय प्रबंधक अहमदाबाद प्रसन्दन टी व मुख्य प्रबंधक अमित कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि किसी भी बैंक को आगे बढ़ने के लिए पहला और महत्त्वपूर्ण कार्य ग्राहक संतुष्टि है। बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा ही ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

बीकानेर का औद्योगिक भविष्य काफी उज्ज्वल है और यहां बड़े बड़े उद्योगों के लगने की संभावनाएं भी विपुल है ऐसे में कर्नाटका बैंक यदि इन आने वाले उद्योगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाता है तो निश्चय ही कर्नाटका बैंक अपने विस्तार के लक्ष्य को छू पाएगी।

कार्यक्रम अध्यक्ष रामास्वामी सुब्रमण्यम ने बताया कि आज ग्राहक संतुष्टि का ही परिणाम है कि पूरे भारत में कर्नाटका बैंक की 932 शाखाएं संचालित की जा रही है और राजस्थान की यह दसवीं शाखा आज खुली है।

हालांकि बीकानेर में यह पहली शाखा है और हमारा यह पूरा प्रयास रहेगा कि हमारी बैंक के 100 वर्ष के इतिहास एवं सेवाओं को हम बीकानेर में भी अनवरत जारी रखेंगे।

उद्धघाटन अवसर पर अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर शाखा के उच्चाधिकारी व बीकानेर के गणमान्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने किया।

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक नवीन प्रजापत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराड़ू, भंवरलाल चांडक एवं गणमान्य उपस्थित हुए ।

Karnataka Bank’s first branch inaugurated in Bikaner

Karnataka Bank’s first branch inaugurated in Bikaner….

Bikaner, @MaruSangram. Karnataka Bank branch was inaugurated in Ranibazar Industrial Area by Bikaner District Industries Association President Dwarka Prasad Pachisia, Bank’s General Manager Ramaswami Subramaniam and Regional Manager Ahmedabad Prasandan T and Chief Manager Amit Kumar.

Chief guest of the program Dwarka Prasad Pachisia said that the first and most important task for any bank to move forward is customer satisfaction. The facility provided by the bank attracts customers.

Bikaner’s industrial future is very bright and there are huge possibilities of setting up big industries here. In such a situation, if Karnataka Bank provides better services to these upcoming industries, then Karnataka Bank will definitely be able to achieve its expansion target.

Program Chairman Ramaswami Subramaniam said that today it is the result of customer satisfaction that 932 branches of Karnataka Bank are being operated all over India and this tenth branch of Rajasthan has opened today.

However, this is the first branch in Bikaner and our full effort will be to continue the 100-year history and services of our bank in Bikaner as well.

On the occasion of inauguration, senior officials of Ahmedabad, Jaipur, Jodhpur branch and dignitaries of Bikaner were present. The program was conducted by Chief Manager Amit Kumar.

At the end of the program, branch manager Naveen Prajapat expressed his gratitude.

On this occasion, Naresh Mittal, Virendra Kiradu, Bhanwarlal Chandak and dignitaries were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts