

बीकानेर: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तीस से अधिक वाहनों से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता…..
विधायक व्यास ने जयपुर से लिया व्यवस्था संबंधी फीडबैक
बीकानेर/जयपुर, @MaruSangram। नव मनोनीत मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीकानेर पश्चिम से तीस से अधिक वाहनों में कार्यकर्ता गुरुवार रात जयपुर के लिए रवाना होंगे।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बीस बड़े और दस से अधिक छोटे वाहनों से यह कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
वाहनों के रवानगी स्थल निर्धारण और कार्यकर्ताओं से जुड़ी सभी सुविधाओं का निर्धारण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वाहन के साथ एक प्रभारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि नए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को जयपुर में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बीकानेर से भी बड़ी संख्या में लोग जाएंगे।
व्यास ने की थी घोषणा
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने अपने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि 20 हजार की जीत पर बीस से अधिक बसों में कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में लेकर जाऊंगा। व्यास ने घोषणा पर अमल करते हुए 20 बड़े और दस से अधिक छोटे वाहनों से कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने के इंतजाम किए हैं।
विधायक व्यास ने बुधवार को जयपुर से इन सभी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि बीकानेर की जनता द्वारा उन्हें बीस हजार से अधिक मतों से विजय दिलाई। इसके मद्देनजर बीस बड़े वाहन जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
पंचारिया से की मुलाकात
विधायक व्यास ने बुधवार को जयपुर में बीजेपी के चुनाव कैंपेन के प्रभारी और राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया से बीजेपी कार्यालय में मुलाकात की और चुनाव पर विस्तार से चर्चा की।
Bikaner: Workers will go to Jaipur in more than thirty vehicles for the swearing-in ceremony of the Chief Minister….
MLA Vyas took feedback related to the system from Jaipur
Bikaner/Jaipur, @MaruSangram. Workers will leave for Jaipur in more than thirty vehicles from Bikaner West on Thursday night for the swearing-in ceremony of newly nominated Chief Minister Shri Bhajan Lal Sharma.
Bikaner (West) MLA Jethanand Vyas said that these workers will go to Jaipur in twenty big and more than ten small vehicles for the swearing-in ceremony of the Chief Minister. Necessary arrangements for this have been finalized.
The departure point of the vehicles and all the facilities related to the workers have been decided. He told that there will be an in-charge with each vehicle.
It is noteworthy that the new Chief Minister Shri Bhajan Lal Sharma will take oath in Jaipur on 15th December. A large number of people from Bikaner will also attend this historic event.
Vyas had announced
Bikaner (West) MLA Jethanand Vyas had announced during his election that after winning Rs 20,000, he would take workers in more than twenty buses to the swearing-in ceremony of the Chief Minister. Following the announcement, Vyas has made arrangements to take the workers to Jaipur in 20 big and more than ten small vehicles.
MLA Vyas took feedback of all these arrangements from Jaipur on Wednesday. He told that the people of Bikaner gave him victory by more than twenty thousand votes. In view of this, twenty big vehicles will leave for Jaipur.
met Panchariya
MLA Vyas on Wednesday met BJP’s election campaign in-charge and former Rajya Sabha MP Narayan Panchariya at the BJP office in Jaipur and discussed the elections in detail.
Author: Sarjit Singh







