April 15, 2026 7:47 pm

पर्ची को देखा और चेहरे की उड़ गई हवाइयां, बॉडी लैंग्वेज बयां कर रही CM की कुर्सी और राजे का दर्द !.. देखें विडियो….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

पर्ची को देखा और चेहरे की उड़ गई हवाइयां, बॉडी लैंग्वेज बयां कर रही CM की कुर्सी और राजे का दर्द !….

पर्ची को देखा और चेहरे की उड़ गई हवाइयां, बॉडी लैंग्वेज बयां कर रही CM की कुर्सी और राजे का दर्द !….

पर्ची को देखा और चेहरे की उड़ गई हवाइयां, बॉडी लैंग्वेज बयां कर रही CM की कुर्सी और राजे का दर्द !

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को चौंकाने के बाद राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले से हैरान कर दिया। सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को बुधवार शाम नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने की आस लगाए बैठी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे देखती रह गईं और उनके हाथ से कुर्सी रेत की तरह निकल गई। 
इससे पहले पूरे दिन जमकर राजनीतिक पारा चढ़ता-उतरता रहा। दिनभर वसुंधरा पर सियासत की नजरें गढ़ी रहीं। विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल के लिए खुद प्रस्ताव रखा। इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई।

मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने से पहले वसुंधरा राजे राजनाथ सिंह के दाई ओर बगल में बैठीं। इस बीच उनके हाथ में एक पर्ची दिखाई दी। तभी यह साफ हो गया था कि वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री नहीं बन रही हैं। वसुंधरा के हाथों में पर्ची देख कर संकेत मिल गया कि, राजस्थान को नया ही सीएम मिलेगा। इस पूरे घटनाक्रम में वसुंधरा राजे की क्या गतिविधियां रहीं, उनकी बॉडी लैंग्वेज सारी कहानी बयां कर रही है।

पर्ची देखते ही वसुंधरा के चेहरे की उड़ी हवाइयां
बीजेपी के तीनों पर्यवेक्षकों की ओर से विधायकों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के लिए मंच तैयार था। वहां पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय मंच पर बैठे थे। उनके साथ वसुंधरा राजे भी मंच पर पहुंचीं।

इस समय सियासत वसुंधरा राजे के फेस की रीडिंग कर रही थी। वसुंधरा राजे राजनाथ सिंह के दाहिनी ओर बगल में बैठी। इस बीच राजनाथ और वसुंधरा बीच कुछ बातचीत हुई। तभी राजनाथ सिंह ने उन्हें एक पर्ची थमाई। इसके बाद साफ हो गया था कि राजस्थान में कोई नया मुख्यमंत्री बनने वाला है।

राजनाथ सिंह ने वसुंधरा को पर्ची नहीं देखने का भी इशारा किया।
लेकिन फिर भी वसुंधरा ने पर्ची देख ली…
राजनाथ सिंह ने पर्ची खोलने के लिए वसुंधरा को थोड़ा रुकने का इशारा किया, लेकिन जैसे ही राजनाथ सिंह की नजरें सामने की तरफ हुईं।

इसी बीच वसुंधरा राजे ने मौका देखकर पर्ची देख ली। पर्ची देखते ही उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। उनके चेहरे पर तनाव उभर गया।

उन्होंने पर्ची देखकर एक बार राजनाथ सिंह की तरफ देखा। राजनाथ सिंह को एहसास हो गया था कि वसुंधरा राजे ने पर्ची को देख लिया है।

उन्होंने वसुंधरा राजे को यह एहसास नहीं होने दिया। इसके बाद वसुंधरा के चेहरे पर साफ तनाव दिखाई दिया। उन्होंने चश्मा पहन लिया और अपने हाथों से मुंह को ढककर गहन चिंतन की मुद्रा में हो गईं।

स्वागत करने में भी वसुंधरा ने दिखाई जल्दबाजी
विधायक दल की बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा की घोषणा होने के बाद तालिया की गड़गड़ाहट शुरू हो गईं।

इस बीच राजनाथ सिंह ने नव मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल को गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद वसुंधरा ने भी भजनलाल को गुलदस्ता भेंट किया। लेकिन गुलदस्ता देने में उन्होंने काफी जल्दी दिखाई।

उन्होंने नए मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देखकर ही जल्दी से अपना हाथ हटा लिया। फोटोग्राफरों को फोटो लेने का भी पूरा मौका नही दिया। इसके बाद उनका चेहरा काफी उतरा हुआ दिखाई दिया। वसुंधरा राजे कुछ ही पल में मंच से ओझल हो गईं।

हालांकि राज भवन में नए सीएम की ओर से राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए दावा प्रस्तुत करने के दौरान वसुंधरा राजे वहां जरूर खड़ी थीं। लेकिन, उनके चेहरे से ख़ुशी नदारद थी।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts