June 21, 2026 4:41 am

आठ जुलाई को बीकानेर आ रहे पीएम मोदी, पलक-पांवड़े बिछाकर करेंगे स्वागत, रांका व भाटी ने किया आह्वान- हर शख्स के लिए स्वर्णिम पल….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

आठ जुलाई को बीकानेर आ रहे पीएम मोदी, पलक-पांवड़े बिछाकर करेंगे स्वागत, रांका व भाटी ने किया आह्वान- हर शख्स के लिए स्वर्णिम पल….

बीकानेर, @MaruSangram। आठ जुलाई को बीकानेर में पीएम मोदी का आगमन हो रहा है। इस संबंध में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका एवं भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी द्वारा उरमूल सर्किल पर जनसभा का आयोजन किया गया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए टाइगर यूनियन के अध्यक्ष युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि बीकानेर में पीएम मोदी 25 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे और हमारा कर्तव्य है कि पीएम का स्वागत पलक पांवड़े बिछाकर करें।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री 25 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देने जा रहा है और वह स्वर्णिम अवसर बीकानेर की धरा को मिल रहा है।

भाजपा नेता महावीर रांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि हर युवा के लिए गर्व की बात है वो स्वर्णिम पल का भागीदार बनने वाला है।

जनसभा के दौरान भगवान सिंह मेड़तिया, जितेंद्र सिंह भाटी, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र राजपुरोहित, ओम राजपुरोहित, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभू गहलोत, टेकचंद यादव, कुलदीप यादव, गौरीशंकर देवड़ा, कैलाश पारीक, मुरली सर्वटे, इकबाल, बबलू भाटी, प्रदीप सरदार, नरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सारस्वत, गिरधारी चौधरी, जमाल खां, रिंकू, महिपाल सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

PM Modi coming to Bikaner on July 8, will welcome with open eyes, Ranka and Bhati called – Golden moment for every person….

Bikaner, @MaruSangram. PM Modi is arriving in Bikaner on 8th July. In this regard, a public meeting was organized at Urmul Circle by State Co-ordinator of BJP Small Industries Cell Mahavir Ranka and BJP leader Yudhishthar Singh Bhati.

While addressing the public meeting, Tiger Union President Yudhishthar Singh Bhati said that PM Modi will gift schemes worth 25 thousand crores in Bikaner and it is our duty to welcome the PM with open eyes.

Addressing the public meeting, former UIT Chairman Mahavir Ranka said that for the first time after independence, a Prime Minister is going to gift schemes worth 25 thousand crore rupees and Bikaner’s land is getting that golden opportunity.

Urging Prime Minister Narendra Modi’s public meeting to be successful, BJP leader Mahavir Ranka said that it is a matter of pride for every youth that he is going to be a part of a golden moment.

Bhagwan Singh Medatiya, Jitendra Singh Bhati, Rajendra Sharma, Rajendra Rajpurohit, Om Rajpurohit, Bhagwatiprasad Gaur, Shambhu Gehlot, Tekchand Yadav, Kuldeep Yadav, Gaurishankar Deora, Kailash Pareek, Murli Sarvate, Iqbal, Bablu Bhati, Pradeep Sardar, Narendra during the public meeting Singh, Dharmendra Saraswat, Girdhari Chowdhary, Jamal Khan, Rinku, Mahipal Singh, Dinesh Singh Bhadauria etc. were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts