
बीकानेर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का पांच दिवसीय रक्षाबंधन सप्ताह शुरू, बीके कमल ने बताया पर्व का महत्व…..
बीकानेर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का पांच दिवसीय रक्षाबंधन सप्ताह शुरू, बीके कमल ने बताया पर्व का महत्व…..
रक्षा बंधन पर्व हमें नैतिक, सामाजिक और आघ्यात्मिक व मानवीय मूल्यों की स्थापना का संदेश देता है -बी.के.कमल
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का रक्षा बंधन सप्ताह शुरू
बीकानेर, @MaruSangram। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुलगंज, बीकानेर की ओर से सोमवार को पाँच दिवसीय रक्षाबन्धन पर्व के कार्यक्रम शुरू हुआ।
क्षेत्रीय केन्द्र में मुख्य कार्यक्रम 28 अगस्त को रक्षाबन्धन के दिन होगा। इस दौरान विभिन्न संस्थाओे , प्रतिष्ठानों में सेवारत व शिक्षारत बन्धुओं के मुंह मीठा करवाकर राखी का पवित्र बन्धन बांधा जाएगा तथा शुभ संकल्प करवाया जाएगा।
सादुलगंज स्थित क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी. के. कमल ने सोमवार को मंगलभावना व दिव्य संदेश के साथ रक्षाबन्धन पर्व के पाँच दिवसीय कार्यक्रम की शुरूवात की।
उन्होंने कहा की रक्षाबंधन पर्व हमें नैतिक, सामाजिक और आघ्यात्मिक मूल्यां व मानवीय मूल्यों की स्थापना का संदेश देता है तथा आत्मीय स्नेह के साथ शुद्ध आचरण, व्यवहार व संकल्प के साथ पर्व को मनाएं।
सप्ताह के प्रथम दिन, बी.के रजनी व बी.के राधा बहन ने अंध विद्यालय व मूक बधिर विद्यालय बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, सेवा आश्रम में बच्चों व विद्यालय स्टॉफ के भाल पर कुमकुम का तिलक कर मुंह मीठा करवाया, कलाई पर ज्योति स्वरूप राखी बांधी तथा आध्यात्मिक संदेश देते हुए शुभ संकल्प करवाया।
Author: Sarjit Singh







