April 23, 2026 3:46 am

वर्षों पुरानी बसी उड़िया बस्ती के कब्जे हटाने का नोटिस, प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त से मिलकर अन्यत्र जमीन व आवश्यक सहायता मुहैया…..

Notice to remove the occupation of years old Odia township, the delegation met the Divisional Commissioner, provided land and necessary assistance elsewhere…..
Sarjit Singh

Sarjit Singh

वर्षों पुरानी बसी उड़िया @marusangramnews बस्ती के कब्जे हटाने का नोटिस, प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त से मिलकर अन्यत्र जमीन व आवश्यक सहायता मुहैया…..

बीकानेर, @MaruSangram। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन द्वारा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पीछे एवं शनि मंदिर के बराबर में वर्षों पुरानी बसी उड़िया बस्ती के कब्जे हटाने का नोटिस दिया है।

इसी संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह व पार्षद श्रीमती शशि कला राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में उड़िया बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल संभागीय आयुक्त से उनके निवास पर आज मिला।

मार्शल व राठौड ने इस बस्ती के वाशिंदों को अन्यत्र जमीन व आवश्यक सहायता मुहैया करवाकर विस्थापित करने का आग्रह किया।

इस पर संभागीय आयुक्त ने उड़िया बस्ती के समस्त वाशिंदों की सूची बनाकर विस्थापित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश को शीघ्र विस्थापित करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधि मंडल में हाज़िर खान,श्रीमती आशा, शिवरानी, सुमन, संतोष, भैरूसिह सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

Notice to remove the occupation of years old Odia township, the delegation met the Divisional Commissioner, provided land and necessary assistance elsewhere…..

Bikaner, @MaruSangram. Divisional Commissioner Neeraj K Pawan has given a notice to remove the encroachment of years old Oriya settlement behind Sardar Patel Medical College and adjacent to Shani Mandir.

In this context, a delegation of Oriya Basti, under the joint leadership of social worker and general secretary of the district organization of Congress, Marshal Prahlad Singh and councilor Mrs. Shashi Kala Rathod, met the Divisional Commissioner at his residence today.

Marshall and Rathod urged to relocate the residents of this colony by providing them land and necessary help elsewhere.

On this, the Divisional Commissioner instructed the Additional District Collector, Om Prakash, to complete the process of displacement by making a list of all the residents of Oriya Basti.

Many women including Hazir Khan, Mrs. Asha, Shivrani, Suman, Santosh, Bhairusih were present in the delegation.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts