

रोटरी रॉयल्स और अल्ट्राटेक सीमेंट टीम ने बांटे पक्षियों की रक्षार्थ विशेष पालसिये, रायन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को दी सेवा की सीख…
बीकानेर, @MaruSangram। बेजुबान पक्षियों की रक्षार्थ रोटरी से जुड़े बहुत से साथी गत 9 वर्षों से बीकानेर में अलग अलग जगह कार्यक्रम का आयोजन कर पालसियों का वितरण कर रहे हैं।
क्लब साथी रोटे रमेश अग्रवाल ने बताया कि रॉयल्स के इस सेवा के
कार्यों से प्रभावित हो देश की सबसे विश्वसनीय सीमेंट कम्पनी अल्ट्राटेक द्वारा इस वर्ष क्लब को क्रमबद्ध रूप से 5000 पालसिये उपलब्ध करवाए जा रहे है, जिनमे पक्षियों हेतु दाना पानी की व्यवस्था की जा सकती है।
अल्ट्राटेक सीमेंट टीम से श्री लोकेश मिड्ढा एवम टेरिटरी हेड मंथन जी ने बताया कि आज रायन इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के बीच विशेष प्रकार के पालसिये बांटे गए और उन्हें इस सेवा की सीख के साथ साथ अल्ट्राटेक टीम द्वारा विशेष उपहार भी दिए गए।

रोटे राजेश खत्री ने बताया कि क्रमबद्ध रूप से चलाए जा रहे इस अभियान में आज इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और क्लब अध्यक्ष रोटे डॉ मनोज कुडी जी के साथ सेठ तोलाराम बाफना अकादमी के सीईओ डॉ पी एस वोहरा जी और बिग 92.7 एफ एम के आर जे रोहित ने बच्चों को रोजाना इन्हें साफ कर इनमें जल भरने की सीख दी।
वेटरनरी चिकित्सक डॉ संदीप खरे के साथ वेटरनरी डायरेक्टर एक्सटेंशन डॉ राजेश धुडिया जी, रोटे डॉ पुनीत खत्री ने बच्चों को इस दायित्व को रोजाना पूर्ण करने का संकल्प दिलवाया।
रोटे सुनील चमड़िया ने बताया कि क्लब साथी रोटे धीरज गुप्ता, रोटे रमेश अग्रवाल, रोटे पंकज पारीक, रोटे विनय बिस्सा के साथ रोटे राजेश बावेजा ने आज सभी बच्चों के बीच पालसिया वितरण में सह्ययोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत मे क्लब द्वारा शाला प्रधानाध्यापिका, बाफना स्कूल के सीईओ श्री पी एस वोहरा एवम ऑयर जे रोहित को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
शाला की तरफ से मंच संचालन श्रीमती वंदना पारीक द्वारा किया गया। रायन स्कूल से शाला प्रधान ने टीम रोटरी रॉयल्स एवम अल्ट्राटेक सीमेंट परिवार एवम पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Rotary Royals and UltraTech Cement team distributed special palisades for the protection of birds, gave lessons of service to the children of Ryan International School…
Bikaner, @MaruSangram. For the protection of speechless birds, many friends associated with Rotary have been distributing palis by organizing programs at different places in Bikaner for the last 9 years.
Club partner Rote Ramesh Agarwal told that for this service of Royals
Impressed by the works, the country’s most reliable cement company UltraTech is providing 5000 palasies to the club in a systematic manner this year, in which food and water can be arranged for the birds.
Mr. Lokesh Middha and Territory Head Manthan from UltraTech Cement team told that today special types of palsies were distributed among the children studying in Ryan International School and they were given special gifts by the UltraTech team along with the learning of this service.
Rote Rajesh Khatri told that in this systematic campaign, Dr. PS Vohra, CEO of Seth Tolaram Bafna Academy along with Principal of Engineering College and Club President Rote Dr. Manoj Kudi ji and RJ Rohit of BIG 92.7 FM today Taught the children to clean them daily and fill them with water.
Veterinary Director Extension Dr. Rajesh Dhudia ji along with Veterinary Doctor Dr. Sandeep Khare, Rote Dr. Puneet Khatri made the children pledge to fulfill this responsibility daily.
Rote Sunil Chamadia told that Rote Rajesh Baweja along with club mates Rote Dhiraj Gupta, Rote Ramesh Agarwal, Rote Pankaj Pareek, Rote Vinay Bissa provided cooperation in distribution of Palasia among all the children today.
At the end of the program, the club presented a memento to the school headmistress, CEO of Bafna School, Mr. PS Vohra and Mr. J. Rohit.
The stage operation on behalf of the school was done by Mrs. Vandana Pareek. School Principal from Ryan School expressed gratitude to Team Rotary Royals and Ultratech Cement family and guests.
Author: Jitu Kumar







