October 5, 2026 3:33 am

बीकानेर में 25 अक्टूबर को होगा ‘सक्षम उत्सव’, दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और सम्मान, रजिस्ट्रेशन के लिए…..

बीकानेर में सरस फाउंडेशन द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को ‘सक्षम उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगजनों को नृत्य, गायन, मॉडलिंग, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में 25 अक्टूबर को होगा ‘सक्षम उत्सव’, दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और सम्मान, रजिस्ट्रेशन के लिए…..

बीकानेर में 25 अक्टूबर को होगा ‘सक्षम उत्सव’, दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और सम्मान, रजिस्ट्रेशन के लिए….

बीकानेर, @MaruSangram। शहर में दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘सक्षम उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। सरस फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2026 को होगा। कार्यक्रम की थीम “सहानुभूति नहीं, साथ और सम्मान की अभिलाषा” रखी गई है।

🌟 दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सक्षम उत्सव बीकानेर में दिव्यांगजन अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, मॉडलिंग, कविता, अभिव्यक्ति, खेलकूद, हस्तकला, चित्रकला और हस्तलेखन सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें अपनी क्षमता के आधार पर समाज में एक नई पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।

📚 शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को लेकर होंगा सेमिनार
कार्यक्रम में केवल सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शैक्षिक, चिकित्सा, योग, सुरक्षा, करियर और रोजगार संबंधी सेमिनार भी आयोजित किया जाएंगा।

इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं जरूरी जानकारी से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

🛍️ हैंडीक्राफ्ट और रेडीमेड उत्पादों के लगेंगे स्टॉल
सक्षम उत्सव में हैंडीक्राफ्ट और रेडीमेड वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इससे प्रतिभागियों और आगंतुकों को विभिन्न उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

🏆 प्रेरणादायी दिव्यांगजनों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में ऐसे दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई और दूसरों के लिए प्रेरणा बने।

📅 15 अक्टूबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांगजन 15 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क करें:
पिंकी शर्मा
प्राचार्य एवं चेयरमैन, सरस फाउंडेशन
मोबाइल: 9314142366

उम्मीद है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें ताकि किसी प्रतिभाशाली दिव्यांगजन को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई पहचान बनाने का अवसर मिल सके।

Maru Sangram News | हर खबर आप तक

“Saksham Utsav” will be held in Bikaner on October 25th, showcasing the talents of the differently-abled. Registration is open…

“Saksham Utsav” will be held in Bikaner on October 25th, showcasing the talents of the differently-abled. Registration is open…

Bikaner, @MaruSangram. “Saksham Utsav” will be held in the city to provide a platform for the talents of the differently-abled and to give them a new identity in society. Organized by the Saras Foundation, “Saksham Utsav” will be held on October 25th, 2026. The theme of the event is “Not sympathy, but the desire for support and respect.”

🌟 Talents of the differently-abled will get a platform
At Saksham Utsav Bikaner, differently-abled people will be able to showcase their talents. Various activities will be organized, including dance, singing, modeling, poetry, expression, sports, handicrafts, painting, and calligraphy.

According to the organizers, the program aims to uncover the hidden talents of people with disabilities and provide them with the opportunity to create a new identity in society based on their abilities.

📚 Seminars on Education, Health, and Employment
The program will include not only cultural and creative activities, but also seminars on important topics related to people with disabilities, including educational, medical, yoga, safety, career, and employment.

Through these activities, participants will be introduced to various opportunities and important information related to education, health, safety, and employment.

🛍️ Stalls for Handicrafts and Readymade Products
Stalls for handicrafts and readymade goods will also be set up at the Saksham Utsav. This will provide participants and visitors with an opportunity to view and purchase various products.

🏆 Inspirational Persons with Disabilities to be Honored
The program will also honor persons with disabilities who have overcome their challenges, created their own unique identity in society, and become an inspiration to others.

📅 Registration is open until October 15th.
Disabled individuals wishing to participate in this program can register until October 15th, 2026.

For more information, please contact:

Pinky Sharma
Principal and Chairman, Saras Foundation
Mobile: 9314142366

We hope this message will be shared widely so that a talented disabled individual can have the opportunity to showcase their talent and create a new identity.

Maru Sangram News | Every news to you

Recent Posts