October 5, 2026 3:34 am

बीकानेर में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्तदान, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प….

बीकानेर में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 57 यूनिट रक्तदान हुआ। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संकल्प लिया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्तदान, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प….

बीकानेर में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्तदान, कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प…..

बीकानेर, @MaruSangram। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 4 अक्टूबर को भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 यूनिट रक्तदान हुआ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कानून एवं विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। भाजपा का सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, सुनीता हटीला, झमकू मारू, नरेंद्र आडसर, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड़, मुकेश बन, दिनेश भटनागर, दिनेश श्रृंखला, इंद्र मालू, हरिकांत शर्मा, सरिता आंचलिया, राधा खत्री एवं चांद कंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

BJP’s Seva Sankalp Abhiyan in Bikaner: 57 units of blood donated at a blood donation camp, workers pledge to serve the people…

BJP’s Seva Sankalp Abhiyan in Bikaner: 57 units of blood donated at a blood donation camp, workers pledge to serve the people…

Bikaner, @MaruSangram. A blood donation camp was organized on October 4th at the blood bank of PBM Hospital under the auspices of the BJP City District Bikaner, as part of the “Seva Sankalp Abhiyan” being run by the Bharatiya Janata Party to commemorate Prime Minister Narendra Modi’s birthday. A total of 57 units of blood were donated at the camp.

Media coordinator Kamal Gehlot reported that Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal, Bikaner West MLA Jethananand Vyas, and Municipal Corporation Deputy Mayor Pankaj Gehlot graced the camp, organized under the leadership of BJP City District President Suman Chhajed.

On this occasion, District President Suman Chhajed said that blood donation is a great donation. One person’s blood donation can be a means of giving a new life to a needy patient. BJP’s Seva Sankalp Abhiyan is not just a program, but a pledge to strengthen service, dedication and human sensitivity towards the society. He called upon the workers and the general public to actively participate in noble works like blood donation.

Many workers including Vijay Acharya, Akhilesh Pratap Singh, Anil Shukla, Sunita Hatila, Jhamku Maru, Narendra Aadsar, Ankit Tanwar, Gajendra Bhati, Nishant Gaur, Mukesh Ban, Dinesh Bhatnagar, Dinesh Shringhala, Indra Malu, Harikant Sharma, Sarita Anchaliya, Radha Khatri and Chand Kanwar participated in the camp.

Recent Posts