May 4, 2026 11:55 am

राठी परिवार ने करवाया सामूहिक विवाह आयोजन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

राठी परिवार ने करवाया सामूहिक विवाह आयोजन….

जिंदा शहीद बिट्टा एवं नीरज के पवन रहे उपस्थित

बीकानेर, @MaruSangram। 2 मई 2020 को महात्मा ज्योतिबा फुले किंगडम शिव वैली बीकानेर विवाह स्थल पर सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया..।

इस सामूहिक विवाह समारोह में बीकानेर के सर्वसमाज के कुल 15 वर-वधू का विवाह संपन्न करवाया गया। यह विवाह समारोह जेठमल आशकरण राठी परिवार भीनासर परिवार के सहयोग से मैत्री फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा आयोजित किया गया।

ट्रस्ट सचिव राजेश लदरेचा ने बताया कि इस समारोह में कुल 15 नव युगल का विवाह राठी परिवार के सहयोग से संपन्न करवाया गया है किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया है। राठी परिवार द्वारा प्रसन्नता पूर्वक विदाई के समारोह में सभी दूल्हा दुल्हन को विदा किया गया।

सामूहिक विवाह के आयोजन पर जिंदा शहीद एमएस बिट्टा साहब द्वारा राठी परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा की गई एवं कहा गया कि समाज में यह चलन बढ़ना चाहिए कि संपन्न व्यक्ति अपने पुत्र पुत्री के विवाह के अवसर पर कम से कम एक गरीब परिवार के बच्चे का विवाह करें इससे समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को संबल प्रदान हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने यह आह्वान किया कि समाज में इस प्रकार की प्रवृत्ति का विस्तार होना चाहिए और कहा कि कन्या जिनका विवाह हुआ है उन्हें आगे भी अपनी शिक्षा जारी रखनी चाहिए तथा अपने होने वाली संतान को भी पूर्ण शिक्षित बनाने का प्रयास करना चाहिए।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि हम इस प्रकार का प्रयास प्रतिवर्ष करेंगे समाज के अंतिम व्यक्ति के शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा स्वावलंबन के लिए ट्रस्ट प्रतिबद्ध रहेगा।

ट्रस्ट अध्यक्ष भागीरथ चौधरी द्वारा आगंतुकों का आदर पूर्वक सम्मान किया गया और समाज को ऐसी प्रेरणा देने वाले राठी परिवार की प्रशंसा की गई.। ट्रस्ट द्वारा जिला कलेक्टर, जिला प्रशासन नगर निगम, महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर पंकज शर्मा, जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सीओ सिटी दीपचंद, ओमप्रकाश मोदी, राजकुमार पचीसिया, के के मेहता, विनोद गोयल, सुभाष स्वामी, श्रीराम सिंघी, सुशील बंसल, मोहन सुराणा, राम अरोड़ा, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा सहित राठी परिवार के सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित हुए।

The Rathi family organized a mass wedding.

Alive martyrs Bitta and Neeraj’s Pawan remained present

Bikaner, @MaruSangram. On May 2, 2020, a mass marriage conference of all the society was organized at Mahatma Jyotiba Phule Kingdom Shiv Valley Bikaner marriage venue.

A total of 15 brides and grooms of Bikaner’s Sarvasamaj were solemnized in this mass marriage ceremony. This marriage ceremony was organized by Maitri Foundation Charitable Trust Bikaner in collaboration with Jethmal Ashkaran Rathi family and Bhinasar family.

Trust Secretary Rajesh Ladrecha said that in this ceremony, the marriage of a total of 15 newlyweds has been done with the help of the Rathi family, no fee has been charged. All the bride and groom were seen off in a happy farewell ceremony by the Rathi family.

Rathi family was highly praised by Zinda Shaheed MS Bitta Saheb for organizing mass marriage and it was said that this trend should increase in the society that on the occasion of the marriage of his son and daughter, a rich person marries at least one child of a poor family. Do this so that financially weak families in the society can be strengthened.

Divisional Commissioner Neeraj K Pawan, who was present in the programme, called upon that this type of trend should be spread in the society and said that the girls who have been married should continue their education further and make their future children fully educated. should try.

The officials of the trust told that we will make such efforts every year. The trust will remain committed for the education and health and self-reliance of the last person of the society.

Trust President Bhagirath Chowdhary honored the visitors and praised the Rathi family for giving such inspiration to the society. The Trust thanked the District Collector, District Administration Municipal Corporation, Women Empowerment Department officials.

Additional District Collector Pankaj Sharma, District Industries Commerce Center General Manager Manju Nain Godara and Bikaner District Industries Association President Dwarkaprasad Pachisia, CO City Deepchand, Omprakash Modi, Rajkumar Pachisia, KK Mehta, Vinod Goyal, Subhash Swami, Shriram Singhi, Sushil Bansal were present in the program. Members and associates of Rathi family including Mohan Surana, Ram Arora, Dilip Ranga, Rajaram Sarada were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts