June 24, 2025 4:07 pm

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर के जसरासर गांव में आएंगे…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर के जसरासर गांव में आएंगे…..

बीकानेर, @MaruSangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर एक बजे जसरासर पहुंचेंगे।

श्री गहलोत यहां महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां आयोजित विशाल किसान सभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे हवाई मार्ग से जसरासर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मंगलवार को संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, गजेंद्र सिंह सांखला, रामनिवास तर्ड, बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी ने तैयारियों का जायजा लिया। सभी अधिकारियों ने हेलीपेड, महंगाई राहत शिविर, किसान सभा स्थल का जायजा लिया।

प्रवेश, निकासी, बैठक, सुरक्षा, प्रचार सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि कहा कि महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कैंप से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी शिविर के दौरान मौजूद रहे।

Chief Minister Ashok Gehlot will come to Jasrasar village of Bikaner today…..

Bikaner, @MaruSangram. Chief Minister Ashok Gehlot will reach Jasrasar at 1 pm on Wednesday.

Mr. Gehlot will visit the inflation relief camp here and will inaugurate and lay the foundation stone of various development works.

The Chief Minister will address the huge Kisan Sabha organized here. The Chief Minister will leave for Jaipur from Jasrasar by air at 3 pm.

Officials took stock of the preparations

In view of the Chief Minister’s visit, on Tuesday, Divisional Commissioner Dr. Neeraj K. Pawan, Inspector General of Police Om Prakash, District Collector Bhagwati Prasad Kalal, Superintendent of Police Tejaswini Gautam, District Chief Modaram Meghwal, Additional District Collectors (Administration) Omprakash, Gajendra Singh Sankhla, Ramniwas Tard, Bishnaram Siyag, Anand Joshi reviewed the preparations. All the officers inspected the helipad, inflation relief camp, Kisan Sabha site.

Saw other arrangements including entry, exit, meeting, security, publicity.

The District Collector said that all the preparations related to the campaign should be completed along with inflation relief camps and administration villages. District level officers related to the camp were present during the camp.

Recent Posts