
आज का प्रेरक प्रसंग: जीवन बदल देने वाली अनमोल सीख, पढ़िए मरू संग्राम न्यूज पर……
आज का प्रेरक प्रसंग: जीवन बदल देने वाली अनमोल सीख, पढ़िए मरू संग्राम न्यूज पर…….
आज का प्रेरक प्रसंग
!! आस्था की कमी !!
एक दिन कॉलेज में प्रोफेसर ने विद्यर्थियों से पूछा, कि इस संसार में जो कुछ भी है उसे भगवान ने ही बनाया है न ? सभी ने कहा, हां भगवान ने ही बनाया है।
प्रोफेसर ने कहा, कि इसका अर्थ ये हुआ कि बुराई भी भगवान की बनाई हुई वस्तु ही है।
प्रोफेसर ने इतना कहा तो एक विद्यार्थी उठ खड़ा हुआ और उसने कहा, कि इतनी शीघ्रता से इस निष्कर्ष पर मत पहुंचिये सर।
प्रोफेसर ने कहा, क्यों? अभी तो सबने कहा है कि सबकुछ भगवान का ही बनाया हुआ है फिर तुम ऐसा क्यों कह रहे हो ?
विद्यार्थी ने कहा कि सर, मैं आपसे छोटे-छोटे दो प्रश्न पूछूंगा। उसके पश्चात् आपकी बात भी मान लूंगा। प्रोफेसर ने कहा, पूछिये!
विद्यार्थी ने पूछा , सर क्या संसार में ठंड का कोई अस्तित्व है ? प्रोफेसर ने कहा, बिल्कुल है। हम ठंड को महसूस करते हैं।
विद्यार्थी ने कहा, नहीं सर, ठंड कुछ है ही नहीं। ये वास्तव में गर्मी की अनुपस्थिति का आभास भर है। जहां गर्मी नहीं होती, वहां हम ठंड का आभास करते हैं। प्रोफेसर चुप रहे।
विद्यार्थी ने फिर पूछा, सर क्या अंधकार का कोई अस्तित्व है ? प्रोफेसर ने कहा, बिल्कुल है। रात को अंधकार होता है।
विद्यार्थी ने कहा, नहीं सर, अंधेरा कुछ होता ही नहीं। ये तो जहां रोशनी नहीं होती वहां अंधेरा होता है। प्रोफेसर ने कहा, तुम अपनी बात आगे बढ़ाओ।
विद्यार्थी ने फिर कहा, सर आप हमें केवल लाइट एंड हीट (प्रकाश और ताप) ही पढ़ाते हैं। आप हमें कभी डार्क एंड कोल्ड (अंधेरा और ठंड) नहीं पढ़ाते। फिजिक्स में ऐसा कोई विषय है ही नहीं।
सर, ठीक इसी तरह परमात्मा ने केवल अच्छा-अच्छा बनाया है। अब जहां अच्छा नहीं होता, वहां हमें बुराई दिखाई पड़ती है, पर बुराई को ईश्वर ने नहीं बनाया। ये केवल अच्छाई की अनुपस्थिति भर है।
शिक्षा:-
वास्तव में सृष्टि में कहीं बुराई है ही नहीं। ये तो केवल प्यार, विश्वास और ईश्वर में हमारी आस्था की कमी का नाम है, इसलिए जब और जहां अवसर मिले अच्छाई बांटिए।
सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।
Today’s Inspiring Event: A life-changing lesson, read on Maru Sangram News…
Today’s Inspiring Event: A life-changing lesson, read on Maru Sangram News…
Today’s Inspiring Event
!! Lack of Faith !!
One day, a college professor asked the students, “God created everything in this world, didn’t he?” Everyone said, “Yes, God did.”
The professor said, “This means that evil is also a thing created by God.”
When the professor said this, a student stood up and said, “Don’t jump to this conclusion so quickly, sir.”
The professor said, “Why? Everyone has just said that God created everything, so why are you saying this?”
The student said, “Sir, I will ask you two small questions. After that, I will accept your point.” The professor said, “Ask!”
The student asked, “Sir, does cold exist in the world?” The professor said, “Of course it does. We feel cold.”
The student said, “No, sir, cold doesn’t exist. It’s just the feeling of the absence of heat. Where there’s no heat, we feel cold.” The professor remained silent.
The student then asked, “Sir, does darkness exist?” The professor said, “Of course it does. There is darkness at night.”
The student said, “No, sir, darkness doesn’t exist. It’s just darkness where there’s no light.” The professor said, “You go ahead with your point.”
The student then said, “Sir, you only teach us about light and heat. You never teach us about darkness and cold. There is no such subject in physics.”
Sir, in the same way, God has created only good things. Now, where there is no good, we see evil, but God did not create evil. It is merely the absence of goodness.
Moral:-
In reality, there is no evil anywhere in the universe. It is merely the lack of love, trust, and faith in God. Therefore, share goodness whenever and wherever you get the opportunity.
Always be happy – whatever you have is enough.
One who has a happy mind has everything.
Author: Sarjit Singh







