
राजस्थान यूथ क्लब ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे….
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला, पूर्व मंत्री बेनीवाल और अंबेडकर पीठ के महानिदेशक मेघवाल ने की शुरुआत
बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थान यूथ क्लब द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए परिंडे रखने का अभियान रविवार को चौधरी भीमसेन बाल उद्यान से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि मूक पशु-पक्षियों की सेवा करना इंसान का कर्तव्य है। संस्था द्वारा इसकी पहल की गई है। यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि बीकानेर के लोग सेवाभावी होते हैं। जरूरतमंद प्राणियों की मदद करना यहां की तासीर है। उन्होंने कहा कि युवाओं का इस कार्य योजना अच्छे संकेत हैं।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि संस्था द्वारा सतत रूप से सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। बेजुबान पक्षियों के लिए की गई यह सुविधा संस्था की सेवा भावना को दर्शाती है।
राजस्थान यूथ क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पहले दिन सांकेतिक रूप से 25 पालसिये रख अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर भी पालसिए रखने के साथ-साथ इनमें नियमित रूप से पानी डाला जाएगा।
इस अवसर पर राजस्थान यूथ क्लब के सचिव उमेश पुरोहित, सुमित कोचर, पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, गोपाल कूकना, एनुअल अहमद, हंसराज बिश्नोई, अकरम अली नागौरी, रूपा राम गोदारा, पाबूराम नायक, बलराज नायक, पूर्व पार्षद पप्पू गुर्जर, धनसुख आचार्य, मुकेश राजस्थानी, गोवर्धन लाल मीणा, महबूब रंगरेज, दीपक सारस्वत, तोलाराम सियाग, देवेंद्र सोनी, ओमप्रकाश तरड़, एजाज पठान, हनुमान प्रजापत, हरिप्रसाद वाल्मीकि और माणकचंद प्रजापत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Rajasthan Youth Club planted birds for birds….
Education Minister Dr. Kalla, former minister Beniwal and Director General of Ambedkar Peeth Meghwal started
Bikaner, @MaruSangram. The campaign to keep birds for birds in view of the scorching heat by Rajasthan Youth Club started from Chaudhary Bhimsen Bal Udyan on Sunday.
The chief guest of the program was Education Minister Dr.B. D. was Kalla. He said that it is the duty of a human being to serve the mute animals and birds. This initiative has been taken by the organization. This is exemplary. He said that every person should come forward for such works.
Former minister Virendra Beniwal said that the people of Bikaner are service-oriented. Helping the needy creatures is the effect here. He said that this action plan of the youth is a good sign.
Dr. Madan Gopal Meghwal, Director General of Dr. Bhimrao Ambedkar Foundation, said that the work of service is being done continuously by the organization. This facility made for the dumb birds shows the service spirit of the organization.
Rajasthan Youth Club President Manoj Chowdhary told that on the first day symbolically the campaign to keep 25 palsiye has been started. He told that apart from keeping palsias at other places also, water will be poured regularly in them.
On this occasion, Rajasthan Youth Club Secretary Umesh Purohit, Sumit Kochhar, former councilor Hazari Deora, Gopal Kukna, Annual Ahmed, Hansraj Bishnoi, Akram Ali Nagauri, Rupa Ram Godara, Paburam Nayak, Balraj Nayak, former councilor Pappu Gurjar, Dhansukh Acharya, Many people including Mukesh Rajasthani, Govardhan Lal Meena, Mehboob Rangrej, Deepak Saraswat, Tolaram Siyag, Devendra Soni, Omprakash Tard, Ejaz Pathan, Hanuman Prajapat, Hariprasad Valmiki and Manakchand Prajapat were present.
Author: Sarjit Singh







