February 26, 2026 2:37 pm

बच्चों व युवाओं में लगातार बढ़ रहे मोबाइल के उपयोग तथा सनातन संस्कृति….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बच्चों व युवाओं में लगातार बढ़ रहे मोबाइल के उपयोग तथा सनातन संस्कृति….

बीकानेर, @MaruSangram। बच्चों व युवाओं में लगातार बढ़ रहे मोबाइल के उपयोग तथा सनातन संस्कृति इस इनकी बढ़ती दूरी को देखते हुए पं बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान की ओर से 40 दिवसीय संध्या, दुर्गासप्तशती के पाठ का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जिसके पोस्टर का विमोचन बनारस के स्वामी सर्वेश्वरानंद महाराज व प्रखांड भगवताचार्य गोपाल नारायण व्यास द्वारा किया गया। इस मौके पर महाराज श्री ने संस्थान की इस पहल को अनूठा बताया।

भगवताचार्य व्यास ने कहा कि आज की पीढ़ी संध्या व दुर्गासप्तशती के श्नोकों व अध्यायों के अध्ययन से दूर होती जा रही है।

इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर उपयोगी सिद्व होंगे। व्यास ने ऐसे प्रशिक्षण वर्ष पर्यन्त चलाने की बात भी कही।

संस्थान के पं राजेन्द्र किराडू ने बताया कि 5 मई से 14 जून तक रघुनाथसर कुंआ स्थित रघुनाथ मंदिर में यह शिविर लगाया जाएगा। शिविर में शिविरार्थियों के प्रशिक्षण लेने की उम्र की कोई बाध्यता नहीं है।

उन्होंने बताया कि सायं 7.15 बजे से एक घंटे के इस शिविर में पं प्रहलाद व्यास द्वारा संध्या व दुर्गासप्तशती के पाठ की शिक्षा दी जाएगी।

किराडू ने बताया कि प्रतिदिन प्रतिष्ठित विद्वान, साधू-संत व विषय विशेषज्ञों के प्रवचन भी होंगे। समापन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुरलीधर पुरोहित, विमल किराडू, नारायण दत्त किराडू, कैलाश भादाणी, नवनीत व्यास, अशोक, सुशील, दामोदर, उमेश, हिमांशु, भवानीशंकर, कविशंकर सहित अनेक जने मौजूद रहे।

Constantly increasing use of mobile and eternal culture among children and youth.

Bikaner, @MaruSangram. Keeping in view the ever-increasing use of mobiles among the children and youth and the increasing distance between them and Sanatan culture, Pt. Babulal Shastri Jyotish Bodh Sansthan is organizing a 40-day evening training camp for recitation of Durga Saptshati. Whose poster was released by Swami Sarveshwaranand Maharaj and Block Bhagwatacharya Gopal Narayan Vyas of Banaras. On this occasion, Maharaj Shri described this initiative of the institute as unique.

Bhagwatacharya Vyas said that today’s generation is moving away from the study of Shnokas and Adhyayas of Sandhya and Durga Saptshati.

Such training camps would prove useful. Vyas also talked about running such training till the end of the year.

Institute’s Pt Rajendra Kiradu told that from May 5 to June 14, this camp will be organized at Raghunath temple located in Raghunathsar well. There is no age limit for the campers to take training in the camp.

He told that in this one-hour camp from 7.15 pm, Pt. Prahlad Vyas will teach the lessons of Sandhya and Durga Saptshati.

Kiradu told that there will be discourses by eminent scholars, saints and subject experts every day. A felicitation ceremony will be organized on the concluding day.

Many people including Murlidhar Purohit, Vimal Kiradu, Narayan Dutt Kiradu, Kailash Bhadani, Navneet Vyas, Ashok, Sushil, Damodar, Umesh, Himanshu, Bhavanishankar, Kavishankar were present on this occasion.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts