June 9, 2025 1:49 pm

गौतम सेवा ट्रस्ट की महिला मंडल ने मनाया गणगौर महोत्सव, देखें विडियो

Jitu Kumar

Jitu Kumar

pm modi

गौतम सेवा ट्रस्ट की महिला मंडल ने मनाया गणगौर महोत्सव, देखें विडियो

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर छोटी काशी में हर दिन त्यौहार मनाए जाते है। इन दिनों शहरभर में गणगौर महोत्सव चल रहा है जिसमे मंगलवार को गौतम सेवा ट्रस्ट की महिला मंडल की ओर से गणगौर को बन्दोला गौतम गार्डन बीकानेर में रखा गया।

इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने गवर्जा को मिठाई का भोग लगाया एवं संगीत के साथ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमे महिलाओं ने राजस्थानी गणगौर के गीत गाये, समूह में नृत्य किया एवं फूलो से रमत की गई।

गौतम सेवा ट्रस्ट की महिला मंडल ट्रस्टी सीमा जोशी ने बताया कि हमारी संस्था गौतम सेवा ट्रस्ट महिला मंडल हर त्यौहार को सभी महिलाये एक साथ मनाती है जिसमे गणगौर महोत्सव को बहुत ही लाड कोड के साथ मनाया जाता है।

इस मौके पर लीला पंचारिया, आरती पंचारिया, मैना पंचारिया, अन्नपूर्णा बच्छ, इंदु उपाध्याय, इमरती जोशी, कृष्णा पुरोहित, मंजू पानेचा, कपिला जाजड़ा, खुसबू पंचारिया, चित्रा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Mahila Mandal of Gautam Seva Trust celebrated Gangaur Festival, watch video

Bikaner, @MaruSangram. Every day festivals are celebrated in Bikaner Chhoti Kashi. These days Gangaur festival is going on across the city, in which Gangaur was kept at Bandola Gautam Garden Bikaner on Tuesday by Mahila Mandal of Gautam Seva Trust.

During this, the women of the locality offered sweets to Gavarja and organized a dance program with music, in which women sang songs of Rajasthani Gangaur, danced in groups and were decorated with flowers.

Mahila Mandal Trustee of Gautam Seva Trust Seema Joshi said that our organization Gautam Seva Trust Mahila Mandal celebrates every festival together by all the women in which Gangaur festival is celebrated with a very lad code.

Leela Panchariya, Aarti Panchariya, Maina Panchariya, Annapurna Bachh, Indu Upadhyay, Imrati Joshi, Krishna Purohit, Manju Panecha, Kapila Jajda, Khusbu Panchariya, Chitra Sharma etc were present on this occasion.

Recent Posts