February 27, 2026 6:18 pm

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

Jitu Kumar

Jitu Kumar

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें जानिए राशिफल….

बीकानेर/राशिफल, @Marusangram। आज का राशिफल/  15-03-2023 /बुधवार

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा सेहत पूर्ण रूप से ठीक ना होने पर भी मजबूरी में कार्य करना पड़ेगा। आज आपके स्वभाव में जल्दबाजी रहेगी जिससे बनते हुए काम बिगड़ने की संभावना है। प्रत्येक कार्य को धैर्य से करें शीघ्र लाभ पाने के चक्कर मे लाभ की जगह हानि हो सकती है। मध्यान तक का समय लाभ की अपेक्षा ज्यादा मेहनत वाला रहेगा लेकिन निराश ना हो इसके बाद मेहनत फलती होगी आवश्यकता अनुसार धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। धार्मिक कार्यो के प्रति आस्था बढ़ेगी देवदर्शन के अवसर मिलेंगे। घर के अस्त-व्यस्त माहौल मे भी संध्या बाद सुधार आएगा।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके अधिकांश कार्य असमंजस की स्थिति के कारण लटके रहेंगे आज आप किसी की सहायता भी लेना पसंद नही करेंगे इसलिए कार्यो के पूर्ण होने की संभावना कम ही रहेगी फिर भी धन संबंधित परेशानी नही रहेगी। आर्थिक लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा। आप किसी से भी मजाक कर लेंगे लेकिन किसी अन्य का आप सहन नही कर पाएंगे जिससे आपसी मन मुटाव होगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल विलंब से मिलने के कारण निराश होंगे आपके बनते कार्यो में कोई विघ्न डाल सकता है। जल्द से किसी के ऊपर भरोसा न करें हित शत्रु प्रबल रहेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दिन के प्रथम भाग में पूर्व में कई गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से उत्साह में रहेंगे। मध्यान तक लगभग सभी अधुरेकार्य पूर्ण हो जाएंगे बस आज जो काम ज्यादा महत्त्वपूर्ण होगा वही अधूरा रहेगा। धन की आमद आशा से कम होगी। मध्यान बाद स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज होगी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर भी हो सकते है शारीरिक अकडन दर्द की शिकायत बनेगी। घर के सदस्य अपने मे ही मस्त रहेंगे कुछ काम बताने पर नाराज होंगे। लालच देकर ही काम निकाला जा सकता है। ज्यादा किसी झमेले में ना पड़े आराम करें।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन संध्या तक आपके लिए शुभ बना रहेगा इसके बाद स्थिति एकदम विपरीत होने लगेगी आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें। दिन के आरंभ में धन लाभ की आशा लागये रहेंगे इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आज किसी अवांछित खर्च के आने से थोड़े परेशान भी होंगे लेकिन स्थिति को संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि के योग बन रहे है आज आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता अवश्य ही लाभ दिलायेगी। सार्वजिक क्षेत्र पर भी सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। व्यवहार कुशलता से उच्च प्रतिष्ठित लोगो को अपने पक्ष में कर लेंगे। घर मे आनंद का वातावरण रहेगा संध्या बाद किसी से झगड़ा होने की सम्भवना भी है।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी दिन आपके लिए सुख-शांति दायक रहेगा दिन के आरंभ से ही यात्रा की योजना बनेगी लंबी यात्रा के प्रति उत्साहित रहेंगे लेकिन इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। कार्य व्यवसाय में मंदी रहेगी खर्च निकालने लायक आमदनी भी किसी के सहयोग के बाद ही बन सकेगी। लोग आपकी पीछे से बुराई करेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव रहने के आज आपका कोई साथ दे या ना दे आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से सुखद भेंट होगी पुरानी यादें ताजा होने से अतीत में खोए रहेंगे। संध्या बाद प्रतिकूल समय होने लगेगा अकस्मात हानि होने की संभावना है। संध्या पश्चात वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनर्गल कार्यो में व्यर्थ ना हो इसका विशेष ध्यान रखें दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण कार्यो से भटक सकते है। आज आप एक कार्य को करते हुए अन्य कार्यो के प्रति चिंतित रहेंगे जिससे किसी भी कार्य में सफलता मिलने में संदेह रहेगा। पारिवारिक वातावरण में आज भी नोकझोंक लगी रहेगी घरेलू समस्याओ का मिल बैठ कर समाधान करें अन्यथा आपसी संबंध खराब होने के पूर्ण आसार है। कार्य व्यवसाय में भी किसी ना किसी बात को लेकर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो से बहस होगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर बहस से बचें ख्याति में कमी आने से भविष्य के लिये हानिकारक रहेगा। संध्या बाद माहौल सुधरने से राहत मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी लाभदायक बना है परन्तु आपकी आलसी प्रवृति के कारण होने वाले लाभ में कमी भी आ सकती है। दिन के आरंभ से ही प्रत्येक कार्य मे लापरवाही करेंगे जिस वजह से कार्य एक बार बिगड़ा तो आज सम्भलना मुश्किल होगा। मध्यान के समय परिस्थिति प्रतिकूल बनेगी लेकिन हिम्मत ना हारे आज नही तो कल मेहनत का फल आशाजनक मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी रहने से अधिकांश कार्यो में आत्मनिर्भर रहना पड़ेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा फिर भी कुछ कमी अखरेगी। परिजनों का प्रत्येक कार्यो में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़े आशंकित रह सकते है।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप का स्वभाव संतोषी रहेगा किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा उधेड़ बुन में नही पड़ेंगे। आज दिन में आपको प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे देख भाल कर ही निर्णय लें कार्य व्यवसाय में निवेश कर सकते है संध्या बाद से धन लाभ की संभावनाए अधिक रहेंगी लेकिन शेयर आदि कार्यो में जोखिम ना लें नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्य एकसाथ आने एवं सहकर्मियों का मनमाने व्यवहार से असुविधा होगी परन्तु किसी स्वयं जन का सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा। पारिवार के सदस्य महत्त्वपूर्ण विषयो पर चिंतन करेंगे। संध्या बाद मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत साथ देगी।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप दिन भर ख्याली पुलाव पकाएंगे आपकी कल्पनाएं असामान्य रहेंगी असंभव कार्यो को भी संभव करने की सोचेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मेहनत करने के मूड में नही रहेंगे बैठे बिठाये लाभ कमाने की मानसिकता के चलते सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। आज आपको व्यवसाय विस्तार के मार्गदर्शन मिलेंगे लेकिन किसी अभाव के कारण सम्भव नही हो सकेगा। नौकरी वाले लोगो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जल्द ही इसका परिणाम सकारात्मक रूप में मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों में एक दूसरे से श्रेष्ठ बनने की होड़ लगेगी लेकिन वातावरण शांत ही रहेगा। कुछ समय के लिये शारीरक शिथिलता अनुभव होगी।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा आज आपके मन मे काफी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन असफलता के डर से इन्हें साकार रूप देने में दिक्कत आएगी दिन के आरंभ से ही मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।मध्यान के आस पास कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। पूर्व में की किसी गलती का फल आज मिलेगा। आर्थिक कमी आज दिन भर बनी रहेगी फिर भी प्रयास करते रहे धन लाभ मेहनत करने पर ही होगा। प्रेम प्रसंग संबंधित विचार संध्या तक दिमाग से दूर ही रखें शांति रहेगी। परिवारिक माहौल पल पल में बदलता रहेगा घर के सदस्य आज एक दूसरे के ऊपर कम ही विश्वास करेंगे। संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको पूर्व में किये गए सामाजिक एवं घरेलु कार्यो से मान-सम्मान मिलेगा। दिनचार्य आज थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी फिर भी संतुष्ट रहेंगे। कार्य व्यवसाय अपेक्षा से थोड़ा मंदा रहेगा धन की आमद परिश्रम के बाद ही होगी। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की शीघ्रता रहेगी। स्वभाव में गर्मी भी रहेगी फिर भी अकारण ही क्रोध नही करेंगे। नौकरी वालो का किसी से झगड़ा होने की संभावना है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे आपके ऊपर आरोप आये। पारिवारिक वातावरण संध्या बाद कि परिस्थिति दिन से बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य में रक्त पित्त संबंधित विकार आ सकता है।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप दिन के आरंभ से ही किसी अधूरे कार्य को करने में जुट जाएंगे मध्यान तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन आपके कार्यो में विघ्न डालने वाले भी मिलेंगे हर किसी की बातों में ना आये अन्यथा लाभ से वंचित रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा धन की आमद मध्यम रहेगी आज अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य सरकारी अथवा कागजी कार्यो की रूपरेखा बना कर रखें निकट भविष्य में इनमे सफल होने की संभावना बनेगी। मित्र सहकर्मियों से वादा पूरा ना करने पर अनबन हो सकती है। परिवार में छूट-पुट कहासुनी के बाद शांति स्थापित होगी। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा होगी। आज थकान ज्यादा रहेगी

Horoscope: How will be your day today, what do the stars of luck say, know the horoscope….

Aries???? (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
On this day, the circumstances will start improving gradually, even if the health is not completely well, you will have to work under compulsion. Today there will be haste in your nature, due to which there is a possibility of spoiling the work being done. Do every work with patience, in order to get quick profit, there can be loss instead of profit. The time till midday will be more hard work than profit, but don’t be disappointed, after that hard work will pay off, money will be found from somewhere as per the requirement. Faith towards religious works will increase, you will get opportunities to see God. Even in the messy environment of the house, there will be improvement after evening.

Taurus ???? (e, oo, a, o, wa, v, wu, ve, wo)
Today, most of your work will be hanging due to the state of confusion, today you will not like to take help from anyone, so the chances of completion of the work will be less, yet there will be no problem related to money. There will definitely be financial gain in some form or the other. You will make fun of anyone, but you will not be able to tolerate anyone else, due to which there will be mutual estrangement. You will be disappointed due to delay in getting the fruits of hard work in work business, someone can disturb your work. Don’t trust anyone in a hurry, enemies will prevail. The atmosphere of the house will be calm.

Gemini???? (ka, ki, ku, d, ng, ch, k, ko, ha)
Today will be a mixed fruitful day, in the first part of the day, you will be excited by getting positive results of hard work done earlier. Almost all the incomplete tasks will be completed by noon, only the work which is more important today will remain incomplete. The inflow of money will be less than expected. There will be a decline in health after midnight, do not be negligent about health, otherwise the consequences can be serious, there will be a complaint of physical stiffness and pain. The members of the house will remain engrossed in themselves and will be angry on being told some work. Work can be done only by giving greed. Don’t get into too much trouble, take rest.

Cancer ???? (hee, hoo, hey, ho, da, dee, doo, dey, doe)
Today will be auspicious for you till the evening, after that the situation will turn completely opposite, complete the necessary work during the day. In the beginning of the day, there will be hope of monetary gains, for its completion will have to wait till the middle of the day. Today, due to the arrival of some unwanted expenditure, you will be a little worried but will handle the situation. Chances of sudden growth in work business are being created, today your ability to take quick decisions will definitely benefit you. Will be entitled to get respect even in the public sector. Will tactfully make highly respected people in your favor. There will be an atmosphere of joy in the house. There is also a possibility of a quarrel with someone after the evening.

Lion ???? (ma, me, moo, me, mo, ta, t, to, te)
Even today, the day will be happy and peaceful for you, travel plans will be made from the beginning of the day, you will be excited about the long journey, but it will cost instead of profit. There will be a slowdown in the work business, the income that can be spent will also be made only after someone’s cooperation. People will talk bad about you from behind, but due to your temperamental nature, whether someone supports you or not, it will not make any difference to you. There will be a pleasant meeting with friends and relatives, old memories will be lost in the past. Unfavorable time will start after evening, there is a possibility of sudden loss. Be careful in using the vehicle after dusk.

Kanya???? (to, pa, p, poo, sh, n, th, pe, po)
Today, take special care that your day should not be wasted in unrestrained works, due to not having any goal of the day, you can wander from the works. Today, while doing one task, you will be worried about other tasks, due to which there will be doubt in getting success in any work. In the family environment even today, there will be no-nonsense, solve the domestic problems by sitting together, otherwise there is every possibility of spoiling the relationship. In the work business too, there will be debate with co-workers or other people regarding one thing or the other. Avoid debates on the business sector, due to the decrease in fame, it will be harmful for the future. There will be relief if the atmosphere improves after evening.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today has also become a profitable day, but due to your lazy nature, there may be a decrease in the profit. From the beginning of the day, you will be negligent in every work, due to which once the work gets spoiled, it will be difficult to handle it today. The situation will become unfavorable during the middle of the day, but do not lose courage, if not today, then tomorrow you will get promising results of your hard work. Due to lack of colleagues in the work area, most of the tasks will have to be self-sufficient. Money gain will be done according to the requirement, still there will be some shortage. There will be cooperation of family members in every work. You can remain a little apprehensive about your health.

Scorpio???? (so, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, u)
Today your nature will be satisfied, you will not get confused about any work. Today, you will also get opportunities of temptation during the day, take a decision carefully, you can invest in work business, from evening onwards, there will be more chances of profit, but do not take risk in shares etc., there may be losses. Professional and social work coming together and the arbitrary behavior of colleagues will cause inconvenience, but the work will become easier if someone helps you. Family members will reflect on important matters. Will be happy after the fulfillment of wishes in the evening. Health will support.

Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, fa, dha, bhe)
On this day, you will cook imaginary casserole throughout the day, your imagination will be unusual, you will think of making impossible tasks possible. Will not be in the mood to work hard even in the field of work, due to the mentality of sitting and earning profit, will have to be satisfied with limited profit only. Today you will get guidance for business expansion but due to some lack it will not be possible. Employed people will have to work harder, soon they will get positive results. All the members of the family will compete to become better than each other, but the atmosphere will remain calm. Physical laxity will be experienced for some time.

Capricorn ???? (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Gi)
Today will be a day of ups and downs, today many plans will be going on in your mind, but due to the fear of failure, there will be difficulty in making them come true. From the beginning of the day, the mind will be disturbed by the apprehension of some evil. There is a possibility. Today you will get the result of any mistake made in the past. Economic shortage will remain for the whole day today, yet keep trying, money will be gained only after working hard. Keep thoughts related to love affairs away from your mind till evening, there will be peace. The family atmosphere will keep changing every moment, the members of the house will trust each other less today. The situation will start improving from evening onwards.

Aquarius???? (goo, ge, go, sa, si, soo, se, so, da)
On this day, you will get respect from the social and domestic work done in the past. Dinacharya will be a little disorganized today, yet will be satisfied. Work business will be a little slower than expected, money will come only after hard work. There will be a hurry to complete the incomplete tasks in the work area. There will be heat in nature, yet will not get angry without any reason. There is a possibility of a quarrel with someone in the job, avoid doing any such work which will bring allegations on you. Family environment after evening that the situation will become better than the day. Blood and bile related disorders can occur in health.

Pisces ???? (di, du, th, z, n, de, do, cha, chi)
Today, from the beginning of the day, you will start doing some incomplete work, you will be successful in it till the middle, but you will also find people who create obstacles in your work. There will be normal profit in the work business, the income of money will be moderate, today other important work, keep an outline of government or paper works, there will be a possibility of success in them in the near future. There can be a rift if the promise is not fulfilled by friends and colleagues. Peace will be established in the family after a rift. There will be a short trip to the religious area. Today there will be more fatigue

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts