

चिकित्सा विभाग बड़ी कारवाई: 280 किलो सड़ा हुआ मावा मौके पर नष्ट, देखें विडियो….
दूध व दूध से बने पदार्थो के लिए सैम्पल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने की नोखा बीकानेर में कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम अबरार पंवार ने दी जानकारी।
बीकानेर, @Marusangram। जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन को शु़द्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से कमिश्नर ,खाद्य सुरक्षा, पुखराज सेन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम अबरार पंवार ने बताया कि विभाग की ओर से दूध व दूध से बने पदार्थो को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत दूध व दूध से बने पदार्थो के तहत गांव मानायन, नोखा में मावा बानाने वालो पर कार्यवाही की गई। मावे व घी के सैम्पल लेकर जांच हेतु लैब में भेजवाया गया है।मौके से 280 किलो सड़ा हुआ मावा मौके पर नस्ट करवाया गया।
उन्होंने बताया कि लगातार विभाग के एफएसओ भानुप्रताप सिंह, एफएसओ सुरेन्द्र कुमार व एफएसओ श्रवण वर्मा व उनकी टीम द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट खाद्य प्रयोगशाला रिपोर्ट सेआने पर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Jitu Kumar







