June 23, 2026 5:47 pm

बीकानेर पश्चिम को मिली विशेष सौगात: अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष व्यास ने मुख्यमंत्री का जताया आभार….

Picture of Jitu Kumar

Jitu Kumar

बीकानेर पश्चिम को मिली विशेष सौगात: अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष व्यास ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बीकानेर, @Marusangram। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मुरलीधर व्यास नगर में राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा किए जाने पर अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने प्रसन्नता जताई है। इस घोषणा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री गहलोत का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा लंबे समय से शहरी क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले जाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में क्लब द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भी प्रेषित किया गया था। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा को भी इस संबंध में अवगत करवाया गया था।

उन्होंने कहा कि शहर में राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थापित होने से बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे तथा न्यून खर्च पर स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

Jitu Kumar
Author: Jitu Kumar

Recent Posts