October 5, 2026 4:17 am

बच्चों और परिवारों के लिए खास होगा ‘डांडियावर्स 2026’, 13 व 14 अक्टूबर को मन्नत रिजॉर्ट में होगा आयोजन, पास के लिए सम्पर्क करें…..

डांडियावर्स 2026 का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को मन्नत रिजॉर्ट में होगा। बच्चों और परिवारों के लिए खास डांडिया-गरबा आयोजन में शामिल होने के लिए पास के लिए संपर्क करें।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बच्चों और परिवारों के लिए खास होगा ‘डांडियावर्स 2026’, 13 व 14 अक्टूबर को मन्नत रिजॉर्ट में होगा आयोजन, पास के लिए सम्पर्क करें…..

बच्चों और परिवारों के लिए खास होगा ‘डांडियावर्स 2026’, 13 व 14 अक्टूबर को मन्नत रिजॉर्ट में होगा आयोजन, पास के लिए सम्पर्क करें…..

बीकानेर, @MaruSangram। गरबा और डांडिया के उत्सव को केवल युवाओं तक सीमित न रखते हुए बच्चों, परिवारों और हर आयु वर्ग को एक सुरक्षित एवं पारिवारिक माहौल में इस उत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से टीएफ इवेंट्स द्वारा ‘डांडियावर्स 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

दो दिवसीय यह आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को मन्नत रिजॉर्ट, जयपुर रोड, बीकानेर में होगा।

आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में गरबा एवं डांडिया के अधिकांश आयोजन मुख्य रूप से युवाओं को ध्यान में रखकर किए जाते हैं, जबकि बच्चे और परिवार भी इस उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं। इसी सोच के साथ डांडियावर्स 2026 को इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसमें बच्चों से लेकर युवाओं एवं परिवारों तक, हर आयु वर्ग को अपनी भागीदारी का अवसर मिले और सभी एक सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण में गरबा-डांडिया का आनंद ले सकें।

13 अक्टूबर को ‘किड्स एंड फैमिली स्पेशल’ का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं एवं ग्रुप परफॉर्मेंस रखी गई हैं।

बीकानेर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग लेकर मंच पर अपनी सामूहिक प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

वहीं 14 अक्टूबर को ‘ग्रैंड गरबा नाइट’ का आयोजन होगा, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए रहेगा। इसमें बच्चे, युवा और परिवार एक साथ गरबा एवं डांडिया का आनंद ले सकेंगे।

टीएफ इवेंट्स का उद्देश्य डांडियावर्स के माध्यम से बीकानेर में ऐसा पारिवारिक उत्सव तैयार करना है, जहां गरबा और डांडिया केवल किसी एक आयु वर्ग तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चे, युवा, अभिभावक और परिवार के सभी सदस्य एक साथ उत्सव का हिस्सा बन सकें। आयोजन में विशेष रूप से सुरक्षित, व्यवस्थित एवं परिवार-अनुकूल वातावरण पर ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण:
13 अक्टूबर 2026 — किड्स एंड फैमिली स्पेशल एवं स्कूल ग्रुप परफॉर्मेंस
14 अक्टूबर 2026 — ग्रैंड गरबा नाइट, सभी आयु वर्ग के लिए
स्थान — मन्नत रिजॉर्ट, जयपुर रोड, बीकानेर
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं सहभागिता के लिए संपर्क करें:
7665710625, 7357321234

“Dandiaverse 2026” will be a special event for children and families. The event will be held at Mannat Resort on October 13th and 14th. Contact for passes…

“Dandiaverse 2026” will be a special event for children and families. The event will be held at Mannat Resort on October 13th and 14th. Contact for passes…

Bikaner, @MaruSangram. TF Events is organizing “Dandiaverse 2026” with the aim of connecting children, families, and all age groups to the festival in a safe and family-friendly environment, without limiting the Garba and Dandiya festival to just the youth.

This two-day event will be held on October 13th and 14th, 2026, at Mannat Resort, Jaipur Road, Bikaner.

According to the organizers, while most Garba and Dandiya events are currently aimed primarily at the youth, children and families also want to enjoy the festival. With this vision in mind, Dandiyavers 2026 has been designed to provide opportunities for participation for all age groups, from children to youth and families, and to enjoy Garba and Dandiya in a safe and family-friendly environment.

A “Kids and Family Special” will be held on October 13th. Special competitions and group performances are planned for children.

Students from several prestigious schools in Bikaner will participate and give group performances on stage.

This event aims to provide a better platform for children to showcase their talent.

On October 14th, a “Grand Garba Night” will be held, open to all age groups. Children, youth, and families will be able to enjoy Garba and Dandiya together.

TF Events, through Dandiyaverse, aims to create a family-friendly celebration in Bikaner, where Garba and Dandiya are not limited to a single age group, but where children, youth, parents, and all family members can participate together in the festivities. The event will focus on a safe, organized, and family-friendly environment.

Event Details:
October 13, 2026 — Kids & Family Special and School Group Performances
October 14, 2026 — Grand Garba Night, for all age groups
Venue — Mannat Resort, Jaipur Road, Bikaner
For more information and participation regarding the event, contact:
7665710625, 7357321234

Recent Posts