September 5, 2026 11:09 am

वोट करेगा तो विकास बढ़ेगा – जिला उद्योग संघ ने स्लोगन पट्टियों से दिया लोकतंत्र का संदेश…..

“वोट करेगा तो विकास बढ़ेगा” स्लोगन पट्टियों के जरिए जिला उद्योग संघ ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व का संदेश दिया। मतदाताओं को जागरूक करने की पहल।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वोट करेगा तो विकास बढ़ेगा – जिला उद्योग संघ ने स्लोगन पट्टियों से दिया लोकतंत्र का संदेश…..

वोट करेगा तो विकास बढ़ेगा – जिला उद्योग संघ ने स्लोगन पट्टियों से दिया लोकतंत्र का संदेश…..

बीकानेर, @MaruSangram। नगरीय निकाय चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब शहर के उद्योग जगत ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से शुक्रवार को मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया सहित सभी पदाधिकारियों ने हाथों में मतदान जागरूकता के स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

“मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है” जैसे नारों से पूरे परिसर में लोकतंत्र का संदेश गूंजा।

इस मौके पर अध्यक्ष पचीसिया ने कहा कि लोकतंत्र में उद्यमियों की भूमिका सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है। वे अपने यहां काम करने वाले सैकड़ों कामगारों और कर्मचारियों को भी मतदान के लिए जागरूक कर सकते हैं। सही जनप्रतिनिधि का चुनाव सीधे तौर पर शहर के विकास और उद्योगों की तरक्की से जुड़ा है।

उन्होंने सभी उद्यमियों से अपील की कि वे जाति, धर्म और किसी भी प्रलोभन से ऊपर उठकर योग्य प्रत्याशी का चयन करें। इस कार्यक्रम में विजय चांडक, मनीष सिपाणी, विनोद जोशी, गुरदीप शर्मा सहित उद्योग संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

If you vote, development will increase – The District Industries Association spread the message of democracy through slogan banners…

If you vote, development will increase – The District Industries Association spread the message of democracy through slogan banners…

Bikaner, @MaruSangram. The city’s industry has now taken the lead in increasing voter turnout in the municipal elections. The Bikaner District Industries Association launched a voter awareness campaign on Friday.

During the campaign, Industry Association President Dwarka Prasad Pachisia and all its officials held placards with voter awareness slogans and encouraged people to cast their votes.

Slogans like “Voting is not only our right, but also our responsibility” echoed throughout the campus, conveying the message of democracy.

On this occasion, President Pachisia stated that the role of entrepreneurs in democracy is not limited to business. They can also sensitize the hundreds of workers and employees working for them to vote. Electing the right public representative is directly linked to the city’s development and the growth of industries.

He appealed to all entrepreneurs to rise above caste, religion, and any other temptations and select a worthy candidate. Several members of the industry association, including Vijay Chandak, Manish Sipani, Vinod Joshi, and Gurdeep Sharma, were present at the event.

Recent Posts