September 5, 2026 10:32 am

स्मार्टफोन गुम या चोरी होने पर तुरंत अपनाएं यह सुरक्षा चक्र: राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम शाखा ने जारी की विशेष एडवाइजरी…..

स्मार्टफोन गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं। राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी के अनुसार तुरंत उठाएं जरूरी सुरक्षा कदम और साइबर ठगी से बचें।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

स्मार्टफोन गुम या चोरी होने पर तुरंत अपनाएं यह सुरक्षा चक्र: राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम शाखा ने जारी की विशेष एडवाइजरी…..

स्मार्टफोन गुम या चोरी होने पर तुरंत अपनाएं यह सुरक्षा चक्र: राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम शाखा ने जारी की विशेष एडवाइजरी…..

° मोबाइल गुम होने पर वित्तीय नुकसान और व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग से बचने के लिए तुरंत सही क्रम में कदम उठाना बेहद जरूरी

Find My Device से फोन लॉक करने, यूपीआई-सिम ब्लॉक कराने और सीईआईआर पोर्टल पर आईएमईआई ब्लैकलिस्ट करने की दी सलाह

जयपुर, @MaruSangram। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि आज स्मार्टफोन केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, यूपीआई, ई-मेल, सोशल मीडिया, ओटीपी और निजी दस्तावेजों तक पहुंच रखने वाला डिजिटल साधन है। इसलिए मोबाइल गुम या चोरी होने पर केवल फोन की तलाश करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उससे जुड़े डिजिटल खातों को तत्काल सुरक्षित करना जरूरी है।

फोन गुम होते ही इस क्रम में करें कार्रवाई

  1. फोन को तुरंत रिमोट लॉक करें
    किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर से एंड्रॉयड के ‘फाइंड माई डिवाइस’ अथवा आईफोन के ‘फाइंड माई आईफोन’ की मदद से फोन को रिमोट लॉक करें।
  2. बैंकिंग और यूपीआई को सुरक्षित करें
    अपने बैंक की आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या कस्टमर केयर के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और डिजिटल वॉलेट को अस्थायी रूप से ब्लॉक/सुरक्षित करवाएं।
  3. बैंक खाते पर नजर रखें
    अपने बैंक खाते के लेन-देन की जांच करते रहें। कोई भी अनजान या संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखाई दे तो तत्काल बैंक को सूचित करें।
  4. सिम कार्ड तुरंत बंद करवाएं
    मोबाइल सेवा प्रदाता से संपर्क कर गुम हुए सिम कार्ड को तत्काल ब्लॉक करवाएं। मोबाइल नंबर का इस्तेमाल ओटीपी और अकाउंट रिकवरी में हो सकता है।
  5. उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम लें
    अपने नंबर का रिप्लेसमेंट/डुप्लीकेट सिम प्राप्त करें। सिम दोबारा सक्रिय होने के बाद महत्वपूर्ण खातों की सुरक्षा सेटिंग्स जांचें।
  6. सभी महत्वपूर्ण पासवर्ड बदलें
    किसी दूसरे सुरक्षित डिवाइस से अपने जीमेल/ई-मेल, सोशल मीडिया और अन्य महत्वपूर्ण खातों के पासवर्ड बदलें। साथ ही रिकवरी ई-मेल और मोबाइल नंबर की जांच करें।
  7. पुराने डिवाइस से लॉगआउट करें
    अपने ऑनलाइन खातों की ‘लॉग-इन डिवाइस’ सूची जांचें और अनजान या पुराने डिवाइस से लॉगआउट करें। अकाउंट रिकवरी विकल्पों की भी समीक्षा करें।
  8. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें
    जीमेल/ई-मेल, सोशल मीडिया और अन्य महत्वपूर्ण खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्रिय रखें।
  9. पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं
    मोबाइल गुम/चोरी होने की सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें और मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें।
  10. आईएमईआई को सीईआईआर पर ब्लॉक करवाएं
    पुलिस शिकायत के बाद सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) के माध्यम से मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक करवाएं, ताकि चोरी/गुम हुए मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।

याद रखें
मोबाइल खोना सिर्फ एक डिवाइस खोना नहीं है। उसमें मौजूद बैंकिंग, यूपीआई, सिम और ऑनलाइन खातों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसलिए फोन गुम होते ही पहले डिजिटल खातों को सुरक्षित करें, फिर फोन की तलाश करें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
यदि मोबाइल गुम/चोरी होने के बाद किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है या साइबर ठग ऐसा करने का प्रयास करते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना/साइबर पुलिस थाना, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930, राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क 9256001930 / 9257510100 पर सूचना दें।

If your smartphone is lost or stolen, immediately follow these security measures: Rajasthan Police Cyber ​​Crime Branch issues special advisory…

If your smartphone is lost or stolen, immediately follow these security measures: Rajasthan Police Cyber ​​Crime Branch issues special advisory…

° In case of a lost or stolen phone, it is crucial to take the correct steps immediately to avoid financial loss and misuse of personal data.

Advised to lock the phone with Find My Device, block UPI-SIM, and blacklist the IMEI on the CEIR portal.

Jaipur, @MaruSangram. Following the instructions of Director General of Police, Rajasthan, Rajiv Kumar Sharma, the Cyber ​​Crime Branch of Rajasthan Police is continuously raising awareness to protect the public from cybercrime.

Additional Director General of Police, Cyber ​​Crime, VK Singh, stated that today, smartphones are not just a means of communication, but a digital device with access to banking, UPI, email, social media, OTPs, and personal documents. Therefore, in case of a lost or stolen phone, it is not enough to simply search for the phone; it is also essential to immediately secure the digital accounts associated with it.

If you lose your phone, take these steps:

  1. Remotely lock your phone immediately
    Remotely lock your phone using “Find My Device” for Android or “Find My iPhone” for iPhone from another mobile phone or computer.
  2. Secure Banking and UPI
    Temporarily block/protect your mobile banking, UPI, and digital wallets through your bank’s official app, website, or customer care.
  3. Monitor your bank account
    Continuously monitor your bank account transactions. If you notice any unknown or suspicious transactions, inform the bank immediately.
  4. Immediately deactivate your SIM card
    Contact your mobile service provider and have the lost SIM card blocked immediately. The mobile number can be used for OTP and account recovery.
  5. Obtain a duplicate SIM card with the same number
    Obtain a replacement/duplicate SIM card for your number. Once the SIM is reactivated, check the security settings of important accounts.
  6. Change all important passwords
    Change the passwords for your Gmail/email, social media, and other important accounts from another secure device. Also, check your recovery email address and mobile number.
  7. Log out from old devices
    Check the ‘Login Devices’ list for your online accounts and log out from unknown or old devices. Also, review account recovery options.
  8. Enable Two-Factor Authentication
    Keep two-factor authentication (2FA) enabled on Gmail/email, social media, and other important accounts.
  9. File a police complaint
    Report a lost/stolen mobile phone to the nearest police station and keep the IMEI number safe.
  10. Block the IMEI number on CEIR
    Following a police complaint, have the IMEI number of the mobile phone blocked through the Central Equipment Identity Register (CEIR) to prevent misuse of the stolen/lost mobile phone. Remember:
    Losing a mobile phone isn’t just about losing a device. The security of your banking, UPI, SIM, and online accounts is equally important. Therefore, as soon as your phone is lost, first secure your digital accounts and then search for it.

Immediately report cyber fraud.
If any cyber fraud occurs or cyber fraud attempts to occur after your mobile is lost/stolen, immediately report it to the nearest police station/cyber police station, the cyber crime reporting portal https://cybercrime.gov.in, or Cyber ​​Helpline 1930, Rajasthan Cyber ​​Helpdesk 9256001930 / 9257510100.

Recent Posts