August 28, 2026 5:35 pm

Bikaner Nagar Nigam Election 2026: आज देर शाम भाजपा की पहली सूची आने की संभावना, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकता है टिकट रूपी गिफ्ट…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

Bikaner Nagar Nigam Election 2026: आज देर शाम भाजपा की पहली सूची आने की संभावना, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकता है टिकट रूपी गिफ्ट…..

 

Bikaner Nagar Nigam Election 2026: आज देर शाम भाजपा की पहली सूची आने की संभावना, रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकता है टिकट रूपी गिफ्ट……

 

बीकानेर। @MaruSangram बीकानेर नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर अंतिम दौर का मंथन लगभग पूरा होने की चर्चा है। दावेदार अब पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

सूत्रों के अनुसार बीकानेर शहर के 80 वार्डों में से करीब 30 वार्डों के टिकट पर अंतिम सहमति बन चुकी है। अब इन नामों की अधिकृत घोषणा का इंतजार है। माना जा रहा है कि भाजपा की पहली सूची आज देर शाम या रक्षाबंधन की रात तक सामने आ सकती है।

 

पहली सूची में करीब 30 प्रत्याशियों के नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी ऐसे वार्डों से शुरुआत कर सकती है, जहां दावेदारों की संख्या कम है या टिकट को लेकर ज्यादा खींचतान नहीं है।

 

वहीं जिन वार्डों में भाजपा के कई मजबूत दावेदार टिकट की दौड़ में हैं, वहां पार्टी स्तर पर सहमति बनाने के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है।

 

महिलाओं को मिल सकता है टिकट का तोहफा

भाजपा की संभावित पहली सूची को लेकर एक और चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि इसमें कई महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर महिला दावेदारों को भाजपा की ओर से टिकट रूपी गिफ्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

कुछ संभावित उम्मीदवारों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर दावा किया है कि उन्हें पार्टी की ओर से अपने-अपने वार्ड में चुनावी तैयारी शुरू करने का संकेत मिल चुका है। इसके बाद कई दावेदार अपने वार्डों में जनसंपर्क और प्रचार गतिविधियों में जुट गए हैं।

 

हालांकि, भाजपा की अधिकृत सूची जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस वार्ड से कौन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा। तब तक सामने आ रहे नामों और दावों को संभावित सूची के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

 

बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में भाजपा की पहली सूची का इंतजार अब अपने अंतिम दौर में है। अगर आज सूची जारी होती है तो इसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts