
रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ 8 अगस्त को, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग ने पूरी की तैयारियां….
रंगीलो सावन महोत्सव का आगाज़ 8 अगस्त को, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग ने पूरी की तैयारियां…..
बीकानेर, @MaruSangram। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा आयोजित“रंगीलो सावन महोत्सव”का भव्य आयोजन शनिवार, 8 अगस्त को किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर महिला विंग की अध्यक्ष ममता राठी की अध्यक्षता में अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया है तथा आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।
महामंत्री सरिता नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए महिला विंग की पूरी टीम जुटी हुई है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैलजा पांडेय होंगी, जबकि सीओ शालिनी बजाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष चारू गुप्ता करेंगी।
महिला विंग ने अधिक से अधिक महिलाओं से सावन महोत्सव में सहभागिता कर सावन के इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरिता आंचलिया, हीना बाफना, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, शर्मिला चोरड़िया, मंत्री राधिका लोहिया, माया चांडक , संजना सुराणा, मंजू गुलगुलिया निकिता पारीक आदि उपस्थित रहीं।
The Rangilo Sawan Festival begins on August 8th, with the International Vaishya Mahasammelan Women’s Wing completing preparations…
The Rangilo Sawan Festival begins on August 8th, with the International Vaishya Mahasammelan Women’s Wing completing preparations…
Bikaner, @MaruSangram. The “Rangilo Sawan Festival,” organized by the International Vaishya Mahasammelan Women’s Wing, Bikaner, will be held in grand style on Saturday, August 8th.
A final preparatory meeting was held under the chairmanship of Women’s Wing President Mamta Rathi, in which the outline and various arrangements for the event were finalized.
President Mamta Rathi stated that the festival will feature various cultural and entertainment competitions, including a Sawan Queen competition for women. A large number of women have registered for the event, and there is a strong sense of excitement in the community regarding the event.
General Secretary Sarita Nahata stated that all officials and workers have been assigned different responsibilities to ensure the success of the event. All arrangements are almost complete, and the entire women’s wing team is working to make the event grand and successful.
The chief guest of the program will be District Council Chief Executive Officer Sailja Pandey, while CO Shalini Bajaj will be present as a special guest. The program will be presided over by Charu Gupta, State President of the International Vaishya Mahasammelan Women’s Wing.
The women’s wing has appealed to as many women as possible to participate in the Sawan Mahotsav and make this cultural festival of Sawan a success.
Vice President Sarita Anchaliya, Heena Bafna, Treasurer Surabhi Agarwal, Sharmila Choradia, Minister Radhika Lohiya, Maya Chandak, Sanjana Surana, Manju Gulgulia, Nikita Pareek, etc. were present on this occasion.
Author: Sarjit Singh







