September 16, 2026 3:29 pm

वार्ड नंबर 68 चुनाव परिणाम: शंकर लाल तंवर ने 512 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत….

वार्ड नंबर 68 चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ। शंकर लाल तंवर ने 512 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर लंबे समय से पार्षद रहे परमानंद गहलोत को हराया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

वार्ड नंबर 68 चुनाव परिणाम: शंकर लाल तंवर ने 512 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत….

वार्ड नंबर 68 चुनाव परिणाम: शंकर लाल तंवर ने 512 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत….

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर नगर निगम निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही वार्ड नंबर 68 चुनाव परिणाम चर्चा का विषय बन गया है। वार्ड में इस बार मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। परिणाम में शंकर लाल तंवर ने 512 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव कर दिया।

512 वोटों से मिली निर्णायक जीत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर लाल तंवर ने परमानंद गहलोत को 512 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। इस परिणाम को वार्ड नंबर 68 की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

राम चन्द्र गहलोत के अनुसार, परमानंद गहलोत लंबे समय से पार्षद पद पर रहे हैं और करीब 45 वर्षों से पार्षद पद पर काबिज थें। ऐसे में उनके खिलाफ हर बार कोई ना कोई मात खा रहा था लेकिन इस बार शंकर लाल तंवर ने जीत कर वार्ड की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया।

जीत का श्रेय वार्डवासियों को
जीत के बाद शंकर लाल तंवर ने अपनी सफलता का श्रेय समस्त वार्डवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।

समर्थकों ने मनाई जीत की खुशी
परिणाम घोषित होने के बाद शंकर लाल तंवर के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और जीत की खुशी मनाई।

अब विकास पर रहेगी नजर
शंकर लाल तंवर की 512 वोटों से मिली जीत के बाद अब वार्डवासियों की निगाहें उनके आगामी कार्यकाल पर रहेंगी। लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

Recent Posts