September 10, 2026 3:55 pm

बाबा रामदेव जी की सेवा के लिए बाबा मित्र मंडल के सेवादार रवाना, नोखड़ा में 9 से 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान व स्नान की व्यवस्था….

बाबा रामदेव जी की सेवा के लिए बाबा मित्र मंडल के सेवादार रवाना हुए। नोखड़ा में 9 से 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान व स्नान की व्यवस्था रहेगी।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बाबा रामदेव जी की सेवा के लिए बाबा मित्र मंडल के सेवादार रवाना, नोखड़ा में 9 से 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान व स्नान की व्यवस्था….

बाबा रामदेव जी की सेवा के लिए बाबा मित्र मंडल के सेवादार रवाना, नोखड़ा में 9 से 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान व स्नान की व्यवस्था….

बीकानेर, @MaruSangram। बाबा रामदेव जी की कृपा एवं श्रद्धालुओं की शुभकामनाओं के साथ बुधवार, 9 सितंबर को बाबा मित्र मंडल, रानी बाजार बीकानेर के सेवादार बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना हुए।

दोपहर 1 बजे बीकाजी के चेयरमैन दीपक अग्रवाल, पुत्र शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) ने ध्वजा लहराकर सेवादारों को सेवा कार्य के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने “घणी-घणी खम्मा मारा रामसापीर ने” सहित विभिन्न भजनों का गायन कर बाबा को याद किया और उनकी आराधना की।

बाबा मित्र मंडल द्वारा नोखड़ा स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक सेवा व्यवस्था की गई है।
यहां यात्रियों के लिए भोजन के साथ दूध-जलेबी, चाय-बिस्कुट, रसना एवं जूस की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फव्वारों के माध्यम से स्नान की व्यवस्था भी की गई है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नान व्यवस्था तथा पृथक शौचालय बनाए गए हैं।

यह सेवा कार्य 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना से प्रेरित होकर बाबा मित्र मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।

इस सेवा कार्य में प्रदीप सूद विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, जो पिछले कई वर्षों से लंदन से भारत आकर बाबा रामदेव जी की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके साथ सुशील थिरानी, जयचंद लाल डागा, मनोज, मुनेश सूद मंगलेश भार्गव एवं बाबू दहिया सहित अन्य सेवादार भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और पूरे सेवा काल के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर जुटे रहेंगे।

इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे। सभी सेवादारों ने तन-मन-धन से बाबा रामदेव जी की सेवा करने का संकल्प लिया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि बाबा रामदेव जी की कृपा से सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा तथा यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Volunteers from Baba Mitra Mandal departed to serve Baba Ramdev Ji, with arrangements for food, refreshments, and bathing for devotees in Nokhra from September 9th to 15th.

Veterans from Baba Mitra Mandal departed to serve Baba Ramdev Ji, with arrangements for food, refreshments, and bathing for devotees in Nokhra from September 9th to 15th.

Bikaner, @MaruSangram. With the blessings of Baba Ramdev Ji and the well-wishes of devotees, volunteers from Baba Mitra Mandal, Rani Bazar, Bikaner departed on Wednesday, September 9th, to serve the devotees coming to see Baba Ramdev Ji.

At 1 p.m., Bikaji Chairman Deepak Agarwal and his son Shivratan Agarwal (Fanna Babu) hoisted the flag and sent the volunteers off for their service.

On this occasion, the atmosphere became devotional with chants and hymns in praise of Baba Ramdev Ji. Devotees and volunteers remembered and worshipped Baba by singing various hymns, including “Ghani-Ghani Khamma Mara Ramsapir Ne.”

The Baba Mitra Mandal has made extensive service arrangements for the convenience of devotees at the newly constructed temple in Nokhra.

Meals, milk, jalebi, tea, biscuits, Rasna, and juice will be provided for pilgrims. For the convenience of devotees, arrangements have also been made for bathing through fountains. Separate bathing facilities and separate toilets have been built for men and women.

This service will continue from September 9th to September 15th, 2026. Members of the Seva Samiti stated that inspired by their devotion and spirit of service to Baba Ramdev Ji, the Baba Mitra Mandal has been serving devotees for the past several years.

Particularly notable in this service is Pradeep Sood, who has been returning from London to India for the past several years to contribute to Baba Ramdev Ji’s service. Along with him, other volunteers including Sushil Thirani, Jaichand Lal Daga, Manoj, Munesh Sood, Manglesh Bhargava and Babu Dahiya are also providing their services and will remain continuously engaged for the convenience of the devotees throughout the service period.

Members of the Seva Samiti and a large number of volunteers were present on this occasion. All the volunteers took a pledge to serve Baba Ramdev Ji with all their heart, mind and money.

The committee members said that with the blessings of Baba Ramdev Ji, the service work will continue uninterrupted and efforts will be made to provide every possible facility to the devotees coming during the Yatra.

Recent Posts