August 4, 2026 2:50 am

पतंजलि योग समिति ने साइंस पार्क में योग एवं ध्यान से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश….

पतंजलि योग समिति द्वारा साइंस पार्क में आयोजित योग एवं ध्यान कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

पतंजलि योग समिति ने साइंस पार्क में योग एवं ध्यान से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश….

पतंजलि योग समिति ने साइंस पार्क में योग एवं ध्यान से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश…..

बीकानेर, @MaruSangram। पतंजलि योग समिति, बीकानेर द्वारा साइंस पार्क, जय नारायण व्यास कॉलोनी में स्वास्थ्य प्रेरणा हेतु योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

योग शिक्षक मदन मारु, पतंजलि योग समिति युवा भारत के नन्दकिशोर गहलोत ने उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन ऊर्जावान बना रहता है।
उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भौमिक मोदी, स्वाति मोदी, रमेश, बालकिशन मोदी, रेणु मोदी, सरला, सीता देवी, अविनाश, महेंद्र, कविता एवं नन्द किशोर गहलोत सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का पतंजलि के नन्दकिशोर गहलोत व मदन मारु ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नियमित योग सत्रों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर निरोगी जीवन की ओर अग्रसर होंगे।

Patanjali Yoga Samiti spread the message of health awareness through yoga and meditation at Science Park…

Patanjali Yoga Samiti spread the message of health awareness through yoga and meditation at Science Park…

Bikaner, @MaruSangram. Patanjali Yoga Samiti, Bikaner, organized a yoga and meditation session for health promotion at Science Park, Jai Narayan Vyas Colony.

The program aimed to raise awareness about yoga and inspire the public to adopt a healthy and balanced lifestyle.

Yoga teacher Madan Maru and Nandkishore Gehlot of Patanjali Yoga Samiti Yuva Bharat led the participants in various yoga asanas, pranayama, and meditation. They stated that yoga is an invaluable heritage of Indian culture, and regular yoga practice keeps the body healthy, the mind calm, and life energetic.

They urged everyone to incorporate yoga into their daily routine.

The participants also practiced yoga enthusiastically and pledged to spread yoga to the masses. Present on the occasion were Bhoomik Modi, Swati Modi, Ramesh, Balkishan Modi, Renu Modi, Sarla, Sita Devi, Avinash, Mahendra, Kavita, Nand Kishore Gehlot, and other local citizens.

At the end of the program, Nand Kishore Gehlot and Madan Maru of Patanjali expressed their gratitude to all the participants and said that through such regular yoga sessions, awareness about health will increase in the society and more and more people will join yoga and move towards a healthy life.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts