August 4, 2026 2:20 am

बीकानेर में सनसनी: पूगल रोड पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी….

बीकानेर में सनसनी: पूगल रोड पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में सनसनी: पूगल रोड पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी….

बीकानेर में सनसनी: पूगल रोड पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…..

बीकानेर, @MaruSangram। शहर के पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास शनि मंदिर के निकट सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 7:15 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस के सुनील एवं उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस की निगरानी में युवक को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पहचान एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Bikaner: A young man’s body was found on Pugal Road, causing a stir, prompting police to investigate.

Bikaner: A young man’s body was found on Pugal Road, prompting police to investigate.

Bikaner, @MaruSangram. The discovery of a young man’s body near the Shani Temple near the vegetable market on Pugal Road in the city on Monday morning created a stir in the area. At around 7:15 a.m., passersby saw the young man lying unconscious on the roadside. When no movement was seen for a long time, local social organizations and the police were informed.

Upon receiving the information, teams from the Khidmatgar Khadim Society and the Asahaya Seva Sansthan arrived at the scene with an ambulance. Sunil and his team from the Mukta Prasad Police Station inspected the scene.

The young man was taken to PBM Hospital under police supervision, where doctors declared him dead after examination. After completing the necessary medical procedures, the body was kept in the hospital mortuary for identification and post-mortem.

Police are investigating the case and efforts are underway to identify the deceased. The cause of the young man’s death will only be revealed after the post-mortem report is released.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts