August 4, 2026 2:20 am

राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक: SOG का बड़ा एक्शन, करोड़ों की डील करने वाला मुख्य दलाल गिरफ्तार, खुलेंगे कई बड़े राज…..

राजस्थान में शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटी रकम लेने वाले मुख्य दलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई बड़े खुलासों की उम्मीद, पढ़ें पूरी खबर Maru Sangram News पर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक: SOG का बड़ा एक्शन, करोड़ों की डील करने वाला मुख्य दलाल गिरफ्तार, खुलेंगे कई बड़े राज…..

राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक: SOG का बड़ा एक्शन, करोड़ों की डील करने वाला मुख्य दलाल गिरफ्तार, खुलेंगे कई बड़े राज…..

जयपुर, @MaruSangram। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई लगातार जारी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के प्रश्न-पत्र लीक मामले में एसओजी ने गिरोह के मुख्य दलाल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश कसनिया (30) देशवाल, कुचेरा नागौर का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेश कसनिया अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को परीक्षा की निर्धारित तिथि और समय से पहले प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराने तथा उसे पढ़ाने का झांसा देता था। इसके बदले अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूली जाती थी। एसओजी के अनुसार आरोपी पूरे गिरोह में दलाल और समन्वयकर्ता की भूमिका निभा रहा था तथा अभ्यर्थियों और पेपर लीक सिंडिकेट के बीच कड़ी बना हुआ था।

पहले दो आरोपी भी हो चुके गिरफ्तार:
एसओजी की जांच में इससे पहले इसी मामले में प्रदीप कसनिया और बृजेंद्र सांगवा उर्फ विज्जू को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सुरेश कसनिया की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पेपर लीक गिरोह की पूरी श्रृंखला, पैसे के लेन-देन और अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Rajasthan Teacher Recruitment Paper Leak: Major action by SOG, main broker involved in a deal worth crores arrested, many big secrets to be revealed…

Rajasthan Teacher Recruitment Paper Leak: Major action by SOG, main broker involved in a deal worth crores arrested, many big secrets to be revealed…

Jaipur, @MaruSangram. The Special Operations Group (SOG) is continuing its crackdown against the gang involved in leaking papers in competitive examinations in Rajasthan. The SOG has arrested the main broker of the gang in connection with the question paper leak case of the Higher Primary School Teacher Direct Recruitment Examination-2022 conducted by the Rajasthan Staff Selection Board. The investigating agency believes that interrogation of the accused may reveal many important revelations related to the paper leak network.

Additional Director General of Police of SOG, Vishal Bansal, stated that the arrested accused, Suresh Kasaniya (30), is a resident of Deshwal, Kuchera, Nagaur. Preliminary investigations have revealed that Suresh Kasaniya, along with his associates, lured candidates by promising to provide them with question papers before the scheduled date and time of the exam and to teach them. In return, huge sums of money were extorted from the candidates. According to the Special Operations Group (SOG), the accused acted as a broker and coordinator within the entire racket, serving as a link between the candidates and the paper leak syndicate.

Two other accused have already been arrested:
Previously, the SOG has arrested Pradeep Kasania and Brijendra Sangwa, alias Vijju, in connection with this case. Following the arrest of Suresh Kasania, the investigating agency is investigating the entire chain of the paper leak racket, the financial transactions, and the roles of other accused involved.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts