August 4, 2026 2:50 am

सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026: तकनीक से जिंदगियां बचा रहा ईको भारत, दुनिया के टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल….

सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026 में भारत के ईको भारत स्टार्टअप ने दुनिया के टॉप-10 स्टार्टअप्स में जगह बनाई। जानिए कैसे तकनीक के जरिए यह स्टार्टअप लोगों की जिंदगियां बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। Maru Sangram News
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026: तकनीक से जिंदगियां बचा रहा ईको भारत, दुनिया के टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल….

सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026: तकनीक से जिंदगियां बचा रहा ईको भारत, दुनिया के टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल…..

बीकानेर/येरेवन आर्मेनिया, @MaruSangram। वैश्विक इनोवेशन और स्मार्ट मोबिलिटी के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए भारतीय टेक पहल ईको भारत ने आर्मेनिया में आयोजित सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026  के फाइनल में जगह बनाते हुए विश्व के टॉप 10 फाइनलिस्ट्स में 2026 के  मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप के रूप में अपना स्थान दर्ज किया है।

बीकानेर के बामनवाली निवासी सम्पत सारस्वत ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 72 देशों के 1,000 से अधिक चुनिंदा स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से भी कई उभरते और इनोवेटिव स्टार्टअप्स ने इस समिट में हिस्सा लिया, जिनमें सोलज़ेन सॉफ्टवेयर, ट्रेवोरोस फिनटेक, सेटलेक्स सर्विसेज, काइट, स्टूडेंट्स वॉयस, द बेसिक साइको, सिंबॉक्स, येलो मैट्रिक्स, ऑग्मेन, नियरबक्स, स्वस्थ स्मृति और पिकपूल शामिल रहे। इस दौरान ईको भारत आईस्टार्ट राजस्थान की ओर से चुना गया एकमात्र स्टार्टअप रहा।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ 10 स्टार्टअप्स के फाइनल में जगह बनाने वाले पूरे भारत से केवल 2 स्टार्टअप्स में से एक बनकर ईको भारत ने मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप के रूप में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

इको भारत के संस्थापक सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और वैश्विक मेंटर्स ने खुले मंच से ईको भारत की अत्याधुनिक क्यूआर कोड और आरएफआईडी इमरजेंसी रिस्पॉन्स तकनीक की प्रशंसा की और मानव जीवन बचाने की इस मुहिम को विश्व स्तरीय बताया। सारस्वत ने बताया कि 72 देशों के 1,000 अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप्स के बीच, राजस्थान से एकमात्र और टॉप 10 फाइनल में पहुंचने वाले भारत के सिर्फ 2 स्टार्टअप्स में शामिल होकर मोस्ट इनोवेटिव स्टार्टअप के रूप में फाइनलिस्ट बनना एक गर्व का क्षण रहा।

आर्मेनिया समिट में मिली इस वैश्विक मान्यता के बाद इको भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स और विदेशी बाजारों में विस्तार के नए रास्ते खुल गए हैं, जिससे दुनिया भर की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

ईको भारत सिर्फ एक बिजनेस मॉडल नहीं है, बल्कि यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (जैसे ईको टैग और स्मार्ट मोबिलिटी टूल्स) के जरिए सड़कों पर कीमती जिंदगियों को बचाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज को एक सुरक्षित परिवेश देने का एक महा-अभियान है।

Seaside Startup Summit 2026: Eco Bharat, saving lives with technology, ranked among the world’s top 10 startups…

Seaside Startup Summit 2026: Eco Bharat, saving lives with technology, ranked among the world’s top 10 startups…

Bikaner/Yerevan, Armenia, @MaruSangram. Making history in the field of global innovation and smart mobility, Indian tech initiative Eco Bharat has secured a place in the finals of the Seaside Startup Summit 2026 held in Armenia, securing its place among the top 10 finalists in the world as the most innovative startup of 2026.

Sampat Saraswat, a resident of Bamanwali, Bikaner, said that more than 1,000 selected startups from 72 countries participated in this international summit. Several emerging and innovative startups from India participated in the summit, including Solzen Software, Trevoros Fintech, Setlex Services, Kite, Students Voice, The Basic Psycho, Symbox, Yellow Matrix, Augmen, Nearbucks, Swasth Smriti, and Pickpool. Eco Bharat was the only startup selected by iStart Rajasthan.

By becoming one of only two startups from across India to make it to the finals of the top 10 startups in the world, Eco Bharat distinguished itself globally as the most innovative startup.

Eco Bharat Founder Sampat Saraswat Bamanwali stated that international investors and global mentors openly praised Eco Bharat’s cutting-edge QR code and RFID emergency response technology, calling this initiative to save human lives world-class. Saraswat said that it was a proud moment to be selected as the Most Innovative Startup finalist, the only one from Rajasthan among 1,000 international startups from 72 countries, and one of only two Indian startups to reach the top 10 finalists.

This global recognition at the Armenia Summit opens new avenues for Eco Bharat to expand into international partnerships, global investors, and foreign markets, thereby making roads around the world safer.

Eco Bharat is not just a business model, but a massive campaign to save precious lives on the roads, ensure the safety of women and children, and provide a safer environment to society through advanced technology (such as Eco Tags and smart mobility tools).

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts