August 3, 2026 3:09 am

रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन, IPS, RPS सहित विधायक ने दी शुभकामनाएं…..

बीकानेर में रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम को IPS, RPS अधिकारियों एवं विधायक ने शुभकामनाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर Maru Sangram News पर।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन, IPS, RPS सहित विधायक ने दी शुभकामनाएं…..

रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन, IPS, RPS सहित विधायक ने दी शुभकामनाएं

बीकानेर, @MaruSangram।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, बीकानेर द्वारा 08 अगस्त को आयोजित होने वाले “रंगीलो सावन महोत्सव” के पोस्टर का शुक्रवार को विधायक सिद्धि कुमारी, आईएएस अधिकारी सैलजा पांडेय एवं आरपीएस अधिकारी शालिनी बजाज के क रकमलों द्वारा भव्य विमोचन किया गया।

इस अवसर पर तीनों अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला विंग की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि सावन का पावन महीना भक्ति, श्रद्धा और उपासना का प्रतीक है। ऐसे पवित्र अवसर पर महिलाओं के लिए आयोजित“रंगीलो सावन महोत्सव”नारी शक्ति के सम्मान, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

आईएएस सैलजा पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

आरपीएस शालिनी बजाज ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं पर आधारित यह आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक गौरव की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने महिला विंग की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

महिला विंग की जिला अध्यक्ष ममता राठी ने बताया कि“रंगीलो सावन महोत्सव” का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, राजस्थानी संस्कृति का संरक्षण करना तथा आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सावन क्वीन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक खेल, मनोरंजक गतिविधियां एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

अंत में विधायक सिद्धि कुमारी, आईएएस सैलजा पांडेय एवं आरपीएस शालिनी बजाज ने महिला विंग के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने 08 अगस्त को आयोजित होने वाले “रंगीलो सावन महोत्सव” की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन, जिला महिला विंग की महामंत्री सरिता नाहटा, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष हिना बाफना, मंत्री राधिका लोहिया, भव्या बाफना सहित महिला विंग की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

A grand release of the Rangilo Sawan Festival poster, with IPS officers, RPS officers, and the MLA offering their best wishes…

A grand release of the Rangilo Sawan Festival poster, with IPS officers, RPS officers, and the MLA offering their best wishes

Bikaner, @MaruSangram.
The poster for the “Rangilo Sawan Festival,” to be organized by the International Vaishya Mahasammelan Women’s Wing, Bikaner, on August 8th, was released on Friday by MLA Siddhi Kumari, IAS officer Sailja Pandey, and RPS officer Shalini Bajaj.

On this occasion, all three guests praised the event and extended their best wishes and congratulations to the entire team of the Women’s Wing.

MLA Siddhi Kumari said that the holy month of Sawan symbolizes devotion, faith, and worship. Organizing the “Rangilo Sawan Festival” for women on such a sacred occasion is a commendable initiative towards honoring women’s power, providing a platform for their talents, and strengthening social and cultural values. She said that such events infuse positive energy into society and inspire women to progress.

IAS Sailja Pandey said that the state government is continuously working for the overall development and empowerment of women. Such cultural and inspirational programs organized by social organizations provide new direction to women’s self-confidence, leadership skills, and social participation.

RPS Shalini Bajaj said that this event, based on Rajasthani culture and traditions, will further strengthen women’s self-confidence, social engagement, and cultural pride. She extended her best wishes to the entire Women’s Wing team for a successful event.

Women’s Wing District President Mamta Rathi stated that the objective of the “Rangilo Sawan Mahotsav” is to provide a powerful platform for women, encourage their talents, preserve Rajasthani culture, and promote mutual harmony and social unity. The event will include a Sawan Queen competition, cultural performances, traditional games, recreational activities, and exciting competitions.

In the end, MLA Siddhi Kumari, IAS Sailja Pandey and RPS Shalini Bajaj praised this innovative effort of the women’s wing and said that such events play an important role in women’s personality development, social participation and cultural preservation. They extended their best wishes for the success of the “Rangilo Sawan Mahotsav” to be held on August 8.

On this occasion, State Minister of International Vaishya Mahasammelan Dhanalakshmi Jain, General Secretary of District Women’s Wing Sarita Nahata, Treasurer Surabhi Agarwal, Vice President Jyoti Vijayvargiya, Vice President Hina Bafna, Minister Radhika Lohiya, Bhavya Bafna along with office bearers and workers of the women’s wing were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts