
बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो हेरोइन और 11 अवैध हथियार जब्त, ऑपरेशन शॉक वेव से तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार….
बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो हेरोइन और 11 अवैध हथियार जब्त, ऑपरेशन शॉक वेव से तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…..
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर पुलिस ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 10 किलोग्राम हेरोइन और 11 अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शॉक वेव’ के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार इस अभियान से सीमा पार संचालित तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार जब्त कर पुलिस ने तस्करों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एएसआई दीपक यादव और एएसआई श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रदेश में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Maru Sangram News लगातार आपको बीकानेर और राजस्थान की हर बड़ी खबर सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।
Major police operation in Bikaner: 10 kg of heroin and 11 illegal weapons seized, Operation Shock Wave delivers a major blow to the smuggling network…
Major police operation in Bikaner: 10 kg of heroin and 11 illegal weapons seized, Operation Shock Wave delivers a major blow to the smuggling network…
Bikaner, @MaruSangram. Bikaner Police have achieved a major success against cross-border drug trafficking, seizing approximately 10 kg of heroin and 11 illegal weapons. This operation was carried out under the police’s special operation, “Operation Shock Wave.”
According to the police, this operation has dealt a major blow to the cross-border smuggling network. By seizing a large quantity of heroin and illegal weapons, the police foiled a major conspiracy by the smugglers.
ASI Deepak Yadav and ASI Shriram played a key role in this operation, led by Superintendent of Police Mridul Kachhwa. Both officers, along with their teams, successfully carried out the operation.
IG Om Prakash stated that the police campaign against drug and illegal arms smuggling in the state will continue, and strict action will be taken against such networks.
Maru Sangram News will continue to bring you every major news from Bikaner and Rajasthan first.
Author: Sarjit Singh







