
बीकानेर शहर को मिलेगी 105 करोड़ रुपये की सौगात : 14 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे पीबीएम की नई मेडिसिन विंग का लोकार्पण
बीकानेर शहर को मिलेगी 105 करोड़ रुपये की सौगात : 14 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे पीबीएम की नई मेडिसिन विंग का लोकार्पण
2.89 लाख वर्गफीट में बनी अत्याधुनिक इमारत में 527 बेड, आईसीयू, कॉटेज वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट सहित आधुनिक सुविधाएं
द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल को मिली स्वीकृति
बीकानेर, @MaruSangram। पीबीएम अस्पताल के इतिहास में 14 अगस्त का दिन एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। नई विंग के शुरू होने से बीकानेर सहित पूरे संभाग के लाखों मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इस संबंध में शुक्रवार देर शाम सी.एम. मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे मेडिसिन विंग के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई-नापासर द्वारा समाजसेवा की भावना से साकार की गई है। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा के नेतृत्व में देवकिशन मूंधड़ा, श्रीकिशन मूंधड़ा, द्वारकाप्रसाद मूंधड़ा तथा संतोष कुमार मूंधड़ा ने इस परियोजना को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि लोकार्पण समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, जिले के विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
करीब 2.89 लाख वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित यह मेडिसिन विंग भविष्य की चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है। इसमें 527 बेड, 9 जनरल वार्ड, 20-20 बेड क्षमता के 3 आईसीयू, 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 39 सिंगल-बेड कॉटेज, 14 डबल एवं ट्रिपल-बेड कॉटेज, कन्विक्ट वार्ड तथा आर्मी वार्ड जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए भवन में 8 डॉक्टर चैंबर, 16 आरओ वाटर बूथ, 232 शौचालय, 91 स्नानघर, 600 सीट क्षमता का प्रतीक्षालय, 150 सीट क्षमता का लेक्चर हॉल, प्रत्येक शौचालय में इमरजेंसी कॉल बेल, अटेंडेंट के लिए पृथक बेड, अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली, ऑक्सीजन मैनिफोल्ड प्लांट, 165 सीसीटीवी कैमरे, 1250 किलोवाट क्षमता के दो जनरेटर, 76 हजार वर्गफीट पार्किंग क्षेत्र, 7 हजार वर्गफीट कैफेटेरिया क्षेत्र, 4 लिफ्ट, 4 हजार वर्गफीट योगा क्षेत्र तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान एडवोकेट राजेश लदरेचा, वीरेंद्र किराडू तथा अरविंद चौधरी भी उपस्थित रहे।
Bikaner city to receive a gift worth ₹105 crore: Chief Minister to inaugurate PBM’s new medicine wing on August 14th
The state-of-the-art building, built on a 2.89 lakh square foot site, features modern facilities including 527 beds, an ICU, a cottage ward, and an oxygen plant.
A delegation led by Dwarka Prasad Pachisia met with the Chief Minister and received approval.
Bikaner, @MaruSangram. August 14th will be a milestone in the history of PBM Hospital. Chief Minister Bhajanlal Sharma will inaugurate the state-of-the-art medicine wing, built at a cost of over ₹100 crore. The opening of the new wing will provide access to modern medical facilities to millions of patients across Bikaner and the entire division.
In this regard, a delegation led by Dwarka Prasad Pachisia, President of the CM Mundhra Charitable Trust, Bikaner, met Chief Minister Bhajanlal Sharma late Friday evening. The Chief Minister gave his consent for the inauguration of the medicine wing on August 14th at 3 pm.
This ambitious project has been realized by the Smt. C.M. Mundhra Memorial Charitable Trust, Mumbai-Napasar, with a spirit of social service. Under the leadership of the Trust’s Chief Trustee, Kanhaiyalal Mundhra, Devkishan Mundhra, Shrikishan Mundhra, Dwarka Prasad Mundhra, and Santosh Kumar Mundhra played a key role in bringing this project to fruition.
Dwarka Prasad Pachisia stated that Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal, Medical and Health Minister Gajendra Singh Khinvsar, Food and Civil Supplies Minister Sumit Godara, district MLAs, other public representatives, and senior district administration officials will be present at the inauguration ceremony.
This medicine wing, built on an area of approximately 2.89 lakh square feet, has been developed keeping in mind future medical needs. It will have 527 beds, nine general wards, three ICUs with 20 beds each, a nine-bed isolation ward, 39 single-bed cottages, 14 double- and triple-bed cottages, a convict ward, and special facilities such as an army ward.
For the convenience of patients and their relatives, the building has modern facilities such as eight doctor chambers, 16 RO water booths, 232 toilets, 91 bathrooms, a waiting room with a capacity of 600 seats, a lecture hall with a capacity of 150 seats, emergency call bells in each toilet, separate beds for attendants, a state-of-the-art fire fighting system, an oxygen manifold plant, 165 CCTV cameras, two generators with a capacity of 1250 kilowatts, a 76,000 square foot parking area, a 7,000 square foot cafeteria area, four elevators, a 4,000 square foot yoga area, and a rainwater harvesting system.
Advocates Rajesh Ladrecha, Virendra Kiradu and Arvind Chaudhary were also present during the meeting with the Chief Minister.
Author: Sarjit Singh







