August 2, 2026 3:42 am

बीकानेर में अपराध की थी आशंका, हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार….

बीकानेर में अपराध की आशंका के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में अपराध की थी आशंका, हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार….

बीकानेर में अपराध की थी आशंका, हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार…..

बीकानेर, @MaruSangram। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेरूणा निवासी 21 वर्षीय हरिओम पुत्र शिवरतन ब्राह्मण, लखासर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 20 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र छेलू सिंह राजपूत, लखासर निवासी 27 वर्षीय विजयपाल पुत्र ओम प्रकाश जाट व तिलक नगर निवासी 37 वर्षीय महबूब अली पुत्र मुश्ताक अली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हरिओम के खिलाफ पहले से चार मुकदमें हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। वहीं विजयपाल के खिलाफ 4 व महबूब के खिलाफ 2-3 मुकदमें दर्ज हैं। शक्ति का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर पाबंद किया गया है। पुलिस को वारदात की आशंका थी, ऐसे में एहतियातन कार्रवाई की गई। कार्रवाई जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एएसआई विजय सिंह, कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव व कांस्टेबल पुखराज ने की।

A crime was suspected in Bikaner, and four people, including a history-sheeter, were arrested…

A crime was suspected in Bikaner, and four people, including a history-sheeter, were arrested…

Bikaner, @MaruSangram. Police in Jaynarayan Vyas Colony have arrested four youths, including a history-sheeter, on charges of disturbing the peace. The accused have been identified as 21-year-old Hariom, son of Shivratan Brahmin, a resident of Seruna; 20-year-old Shakti Singh, son of Chelu Singh Rajput, a resident of Lakhasar, Sridungargarh; 27-year-old Vijaypal, son of Om Prakash Jat, a resident of Lakhasar; and 37-year-old Mehboob Ali, son of Mushtaq Ali, a resident of Tilak Nagar.

According to police, Hariom has four previous cases against him. He is a history-sheeter. Vijaypal has four cases against him, and Mehboob has two or three cases against him. Shakti has no prior criminal record.

Police say the accused have been arrested and bound over under the breach of peace section. The police suspected a possible incident, so precautionary measures were taken. The action was carried out by ASI Vijay Singh, Constable Harphool Singh Yadav, and Constable Pukhraj, under the leadership of Jaynarayan Vyas Colony Police Station Officer Devendra Singh Rathod.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts