August 2, 2026 2:32 am

बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालिका समेत चार गिरफ्तार….

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर संचालिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालिका समेत चार गिरफ्तार….

बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालिका समेत चार गिरफ्तार…..

बीकानेर, @MaruSangram। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए संचालिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसके बाद जेएनवीसी थाना पुलिस ने पहले सूचना का सत्यापन किया और फिर टीम के साथ स्पा सेंटर पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका समेत चार लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटर की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Police raid spa center in Bikaner, four people arrested, including the owner…

Police raid spa center in Bikaner, four people arrested, including the owner…

Bikaner, @MaruSangram. Police raided a spa center located on Jaipur Road in the JNV police station area and arrested four people, including the owner. During the raid, police also recovered incriminating material from the scene. Police are currently investigating the matter.

According to reports, police received reports of suspicious activity at the spa center. Following this, the JNV police station verified the information and then raided the spa center with a team. Upon arrival, panic gripped the crowd.

During the raid, police detained four people, including the owner, who were arrested after questioning. Police also recovered incriminating material during the search.

According to police officials, a thorough investigation is underway into all aspects of the case. An investigation is underway to determine whether immoral activities were taking place at the spa center. Further legal action will be taken after the investigation is complete.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts